Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Na Ro Ae Dil
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ना रो, ऐ दिल, कहीं रोने से तक़दीरें बदलती हैं
ना रो, ऐ दिल, कहीं रोने से तक़दीरें बदलती हैं
ना रो, ऐ दिल, कहीं रोने से तक़दीरें बदलती हैं
कहीं आँसू बहाने से तमन्नाएँ निकलती हैं
ना रो, ऐ दिल, ना रो, ऐ दिल
नतीजा मिल गया हमको किसी से दिल लगाने का
नतीजा मिल गया हमको किसी से दिल लगाने का
सितम देखा नसीबों का, करम देखा ज़माने का
सितम देखा नसीबों का, करम देखा ज़माने का
मोहब्बत आह भरती है, वफ़ाएँ हाथ मलती हैं
ना रो, ऐ दिल, कहीं रोने से तक़दीरें बदलती हैं
लिए जाते थे, ऐ दिल, हम तेरी नय्या किनारे पर
लिए जाते थे, ऐ दिल, हम तेरी नय्या किनारे पर
मोहब्बत के भरोसे पर, उम्मीदों के सहारे पर
मोहब्बत के भरोसे पर, उम्मीदों के सहारे पर
ख़बर क्या थी कि ज़ालिम आँधियाँ भी साथ चलती हैं
ना रो, ऐ दिल, कहीं रोने से तक़दीरें बदलती हैं
ना रो, ऐ दिल, ना रो, ऐ दिल