Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mirage
Dino James
Popularity · High
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ख़ाली-ख़ाली, ख़ाली-ख़ाली, ख़ाली है सब
सोचा मिलेगी जब खुशियाँ, जब पहुँचूँगा मैं peak पे
भागा चला जा रहा है तू इसी बस उम्मीद पे
देख ही नहीं पा रहा है सारी चीज़ों को तू ठीक से
है काफ़ी बड़ी mistake, ये सभी साली tricks हैं
Sad था तू जब थे ख़ाली दस रुपए जेब में
आज लाखों में कमा रहा है, फ़िर भी stress तेरा same है
नए बड़े challenges और नए बड़े aim हैं
यही धोका दुनिया चलाती है, यही सारा game है
कोई तेरे आगे नहीं और कोई भी तेरे पीछे नहीं
तू किसी के ऊपर नहीं, और कोई भी तेरे नीचे नहीं
Comparison से भैया, बस बढ़ती है बेचैनी
तू फल तोड़ने चला है, जो बीज तूने सींचे नहीं
फ़ोकट में तू परेशान है, फ़ोकट में तू भागे
आगे बढ़ना तो ज़रूरी है, पर मज़े ले तू राह के
सुन, मंज़िल जैसा कुछ भी नहीं, बस आते रहेंगे नाके
सब दिया तुझे रब ने, तू बगल में झाँके
तुझे कभी ना पता चलेगा, बस तू चला चलेगा
जब तक हो ना जाए राख
सारा दिन बस race करे, जाने किसे chase करे
End में यही कहेगा, "Fuck"
सही ज़िंदगी को छेड़ के, बस लालचें घुसेड़ के
फ़िर निकला है सफ़र पे आज
तू चले संग भेड़ के, उजाले हैं अँधेर के
ये सब सारा है छोटे, mirage
है mirage, है सारा ये mirage
तुझे खींचे जाए पास, दिल को बहलाए रे
प्यास, और बढ़ती तेरी प्यास
करे पानी की तलाश, पर मिल ना पाए रे
जो भी चाहा, पा के शांत होगा तू इसकी क्या guarantee?
और जो मिला वो रहेगा, है क्या इसकी कोई warranty?
तो रुक और take a break और छोटे, आँखें खोल के देख
सपने जो देखे थे तूने वो तू जी रहा है currently
जाने तू क्या पाने चला हाथों का सब छोड़ के
मज़े तू ले फल के, जो लाया है तू तोड़ के
यही तेरा आज है, और इसी में सारा स्वाद है
वो भी तेरे होंगे, फ़िलहाल हैं वो किसी और के
Money can buy everything और हर एक बड़ी चीज़
घर में Mercedes और touch wood, bank account हैं ३०
फ़िर भी परेशान और भागे पीछे मल के तू Vicks
जो भी चाहा वो मिला, बस मिला नहीं mental peace
पहले खुश रहता था, कहे "रब की सब मेहर है"
फ़िर Instagram में जा के करता happiness compare है
अब टूटी सारी नींदें और टूटा सारा धैर्य
अब बोले, "जग unfair है"
ये राज़ को तू ना जाने, तभी ज़िंदगी है बेक़ाबू
तुझे अपनी ओर खींचेगी, कुछ इस तरह का है जादू
तू दर-ब-दर ही भटकेगा, और सब पड़ा है तेरे बाजू
जो है बेख़बर, है वो परेशाँ, जो समझ गया, बना साधु
है mirage, है सारा ये mirage
तुझे खींचे जाए पास, दिल को बहलाए रे
प्यास, और बढ़ती तेरी प्यास
करे पानी की तलाश, पर मिल ना पाए रे
ख़ाली-ख़ाली, ख़ाली-ख़ाली, ख़ाली है सब
जाली-जाली, जाली-जाली, जाली है सब
ख़ाली-ख़ाली, ख़ाली-ख़ाली, ख़ाली है सब
जाली-जाली, जाली-जाली, जाली है सब
ख़ाली-ख़ाली, ख़ाली-ख़ाली, ख़ाली है सब
जाली-जाली, जाली-जाली, जाली है सब
ख़ाली-ख़ाली, ख़ाली-ख़ाली, ख़ाली है सब
Mmm, जाली-जाली, जाली-जाली, जाली है सब