Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Main Jab Bhi Akeli Hoti Hoon
Asha Bhosle
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मैं जब भी अकेली होती हूँ
मैं जब भी अकेली होती हूँ
तुम चुपके से आ जाते हो
और झाँक के मेरी आँखों में
बीते दिन याद दिलाते हो
बीते दिन याद दिलाते हो
मस्ताना हवा के झोंकों से
हर बार वो परदे का हिलना
परदे को पकड़ने की धुन में
दो अजनबी हाथों का मिलना
आँखों में धुआँ सा छा जाना
साँसों में सितारे से खिलना
बीते दिन याद दिलाते हो
बीते दिन याद दिलाते हो
मुड़-मुड़ के तुम्हारा रस्ते में
तकना वो मुझे जाते-जाते
और मेरा ठिठक कर रुक जाना
चिलमन के क़रीब आते-आते
नज़रों का तरस कर रह जाना
एक और झलक पाते-पाते
बीते दिन याद दिलाते हो
बीते दिन याद दिलाते हो
बरसात के भीगे मौसम में
बरसात के भीगे मौसम में
सर्दी की ठिठरती रातों में
पहरों वो यूँ ही बैठे रहना
हाथों को पकड़कर हाथों में
और लंबी-लंबी घड़ियों का
कट जाना बातों-बातों में
बीते दिन याद दिलाते हो
बीते दिन याद दिलाते हो
रो-रो के तुम्हें ख़त लिखती हूँ
रो-रो के तुम्हें ख़त लिखती हूँ
और ख़ुद पढ़कर रो लेती हूँ
हालात के तपते तूफ़ाँ में
जज़्बात की कश्ती खेती हूँ
कैसे हो? कहाँ हो? कुछ तो कहो
कैसे हो? कहाँ हो? कुछ तो कहो
मैं तुम को सदाएँ देती हूँ
मैं जब भी अकेली होती हूँ
मैं जब भी अकेली होती हूँ
तुम चुपके से आ जाते हो
और झाँक के मेरी आँखों में
बीते दिन याद दिलाते हो
बीते दिन याद दिलाते हो