Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Raat Kya Maange
Alka Yagnik
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
रात क्या माँगे इक सितारा, लहर क्या माँगे इक किनारा
धरती माँगे छाँव गगन की, बाती माँगे ज्योत आँगन की
माँ अपने मुन्ने का सहारा
रात क्या माँगे इक सितारा, लहर क्या माँगे इक किनारा
धरती माँगे छाँव गगन की, बाती माँगे ज्योत आँगन की
माँ अपने मुन्ने का सहारा
रात क्या माँगे इक सितारा, लहर क्या माँगे इक किनारा
लाल मेरे, जब भी लेती हूँ मैं बाँहों में तुझको
ऐसा लगता है, फूलों ने जैसे छुआ है मुझको
आँचल में हँसने लगता है...
आँचल में हँसने लगता है मेरे मौसम सारा
रात क्या माँगे इक सितारा, माँ अपने मुन्ने का सहारा
वो दिन जब राहों में चलूँगी हाथ पकड़ के तेरा
उस दिन सचमुच अपना लगेगा मुझको जीवन मेरा
तेरी आँखों से देखूँगी...
तेरी आँखों से देखूँगी मंज़िल का उजियारा
रात क्या माँगे इक सितारा, माँ अपने मुन्ने का सहारा
झूम उठेगा दिल मेरा जब दौड़ के तू आएगा
"माँ" कहकर छाती से मेरी जब तू लग जाएगा
हट जाएगा राह से मेरी...
हट जाएगा राह से मेरी बरसों का अँधियारा