Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tujhe Pyar Karte Hain
Mohammed Rafi
,
Suman Kalyanpur
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
तुझे प्यार करते हैं, करते रहेंगे
कि दिल बन के दिल में धड़कते रहेंगे
तुझे प्यार करते हैं, करते रहेंगे
कि दिल बन के दिल में धड़कते रहेंगे
तेरा नाम ले-ले के जीते रहेंगे
तेरा नाम ले-ले के मरते रहेंगे
तुझे प्यार करते हैं, करते रहेंगे
कि दिल बन के दिल में धड़कते रहेंगे
तुझे भूल जाऊँ ये मुमकिन नहीं है
कहीं भी रहूँ, मेरा दिल तो यहीं है
तुझे भूल जाऊँ ये मुमकिन नहीं है
कहीं भी रहूँ, मेरा दिल तो यहीं है
घटे चाँद, लेकिन मुझे ग़म ना होगा
तेरा प्यार दिल से कभी कम ना होगा
गुज़रने को ये दिन गुज़रते रहेंगे
कि दिल बन के दिल में धड़कते रहेंगे
तेरा नाम ले-ले के जीते रहेंगे
तेरा नाम ले-ले के मरते रहेंगे
तुझे प्यार करते हैं, करते रहेंगे
कि दिल बन के दिल में धड़कते रहेंगे
हसीं फूल की ज़िंदगानी भी क्या है
अभी हँस रहा था, अभी रो रहा है
हसीं फूल की ज़िंदगानी भी क्या है
अभी हँस रहा था, अभी रो रहा है
जो गुज़रे खुशी में वही ज़िंदगी है
नहीं तो ये दुनिया बड़ी बेसुरी है
तेरी धुन में बनते-सँवरते रहेंगे
कि दिल बन के दिल में धड़कते रहेंगे
तेरा नाम ले-ले के जीते रहेंगे
तेरा नाम ले-ले के मरते रहेंगे
तुझे प्यार करते हैं, करते रहेंगे
कि दिल बन के दिल में धड़कते रहेंगे
अगर मर गया, रूह आया करेगी
तुझे देख कर गीत गाया करेगी
अगर मर गया, रूह आया करेगी
तुझे देख कर गीत गाया करेगी
मुझे देख कर तुम ना आँसू बहाना
बस इतनी गुज़ारिश है, तुम मुस्कुराना
तेरे प्यार में रंग भरते रहेंगे
कि दिल बन के दिल में धड़कते रहेंगे
तेरा नाम ले-ले के जीते रहेंगे
तेरा नाम ले-ले के मरते रहेंगे
तुझे प्यार करते हैं, करते रहेंगे
कि दिल बन के दिल में धड़कते रहेंगे
तुझे प्यार करते हैं, करते रहेंगे
कि दिल बन के दिल में धड़कते रहेंगे