Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mere Mehboob Tujhe Meri Muhabbat
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मेरे महबूब, तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम
मेरे महबूब, तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम
फिर मुझे नरगिसी आँखों का सहारा दे-दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे-दे
मेरे महबूब, तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम
ऐ मेरे ख़्वाब की ताबीर, मेरी जान-ए-ग़ज़ल
ज़िंदगी मेरी तुझे याद किए जाती है
रात-दिन मुझको सताता है तसव्वुर तेरा
दिल की धड़कन तुझे आवाज़ दिए जाती है
आ, मुझे अपनी सदाओं का सहारा दे-दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे-दे
मेरे महबूब, तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम
याद है मुझको मेरी उम्र की पहली वो घड़ी
तेरी आँखों से कोई जाम पिया था मैंने
मेरी रग-रग में कोई बर्क़ सी लहराई थी
जब तेरे मरमरीं हाथों को छुआ था मैंने
आ, मुझे फिर उन्हीं हाथों का सहारा दे-दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे-दे
मेरे महबूब, तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम
सामने आ के ज़रा पर्दा उठा दे रुख़ से
एक यही मेरा इलाज-ए-ग़म-ए-तन्हाई है
तेरी फ़ुर्क़त ने परेशान किया है मुझको
अब तो मिल जा कि मेरी जान पे बन आई है
दिल को भूली हुईं यादों का सहारा दे-दे
मेरा खोया हुआ रंगीन नज़ारा दे-दे
मेरे महबूब, तुझे मेरी मोहब्बत की क़सम
मेरे महबूब, तुझे...