Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Loot Gaya Mere Sapnon Ka Dera
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
देखिए, इतना तेज़ मत चलिए, कहीं accident ना हो जाए
वो तो कब का हो चुका है
कहाँ? (इसी शहर में)
किससे? (एक लड़की से)
तुम यही कहना चाहते हो ना
"Kamla, मैं तुम्हारे बग़ैर जी नहीं सकता
ये आँखें तुम्हें हमेशा देखने के लिए बेक़रार रहती हैं
Kamla, ये कान तुम्हारी आवाज़ सुनने के लिए बेचैन रहते हैं"
मैं कहाँ आ गई हूँ, Ram?
वहाँ, जहाँ मैं तुमसे पहले पहुँच चुका हूँ
Ram, (hmm?) कहीं हमारी मुलाक़ातें college की किताबों तक ना रह जाए?
लुट गया मेरे सपनों का डेरा
हो, लुट गया मेरे सपनों का डेरा
कैसा इंसाफ़, मालिक, ये तेरा
लुट गया मेरे सपनों का डेरा
फूल खिलने ना पाए थे दिल के
हो गए हम जुदा तुमसे मिल के
फूल खिलने ना पाए थे दिल के
हो गए हम जुदा तुमसे मिल के
कर लिया ग़म ने दिल में बसेरा
लुट गया मेरे सपनों का डेरा
हो, लुट गया मेरे सपनों का डेरा
खेल दुनिया ने कैसा ये खेला
खो गया आज साथी अकेला
खेल दुनिया ने कैसा ये खेला
खो गया आज साथी अकेला
और तड़पता रहा प्यार मेरा
लुट गया मेरे सपनों का डेरा
झुक गया प्यार क़िस्मत के आगे
पड़ गए कच्चे उलफ़त के धागे
झुक गया प्यार क़िस्मत के आगे
पड़ गए कच्चे उलफ़त के धागे
दोष तेरा नहीं और ना मेरा
लुट गया मेरे सपनों का डेरा
कैसा इंसाफ, मालिक, ये तेरा
लुट गया मेरे सपनों का डेरा
हाय, लुट गया मेरे सपनों का डेरा