Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Agar Mai Tumhe Keh Du
Shikriwal
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
अगर मैं तुम्हें कह दूँ मुझे कुछ हासिल है
तो मान पाना मुश्किल होगा
जो मुझे आता है सब पैदाइश है
कैसे
ये जान पाना मुश्किल होगा
मक़सद ढूँढ लिया था पैदा होते ही
कैसे
ये भाँप पाना मुश्किल होगा
अगर मैं कह दूँ कि मुझे कुछ हासिल है
तो ये मान पाना मुश्किल होगा
सब आसान है
भीड़ है बुज़दिलों का ये कह दूँ
तो तुम किस तरफ़ हो
ये जान पाना मुश्किल होगा
मैं जो कहता हूँ
वो हूँ
तो संगीत में मुझे बांध पाना
मुश्किल होगा
कश के धुओं से भी मुझे थाम पाना
मुश्किल होगा
पर्स की खनखन से आंकना
काम है मुखबिरों का
अगर मैं कह दूँ
जुड़ाव महसूस करता हूँ उन दिनों का
जो कभी जिया नहीं
जो ना कभी जी पाऊँगा
तो ये मान पाना मुश्किल होगा
अगर मैं कह दूँ
मैं तुम्हारी तरह नहीं
तो मुझे जान पाना मुश्किल होगा
अगर मैं कह दूँ कि मुझे कुछ हासिल है
तो ये मान पाना मुश्किल होगा
जो मुझे आता है सब पैदाइश है
कैसे
ये जान पाना मुश्किल होगा
अगर मैं संगीतकार हूँ
तो मेरी बीटों पे नाच पाना मुश्किल होगा
जो लगते थोड़े सुर
इन्हें साध पाना मुश्किल होगा
सब पढ़ाये तरीक़े सलीक़े
शांत स्वभाव के क़िस्से
पर चीख चिल्ला के संतुष्टि होगा
अगर मैं तुम्हें कह दूँ
सुनना छोड़ दिया हमने
पंछी अभी भी राह दिखाते हैं
नफ़ा नुक़सान के आगे
अभी भी रिश्तों के धागे हैं
जाना छोड़ दिया
हर मोड़ पे खुलते रास्ते ये
अगर मैं कह दूँ
कभी कुछ ना सीखा
ना जान पाया हूँ
बस कुछ तर्क के रास्ते साध पाया हूँ
फिर भी चमकती है चीज़ कोई भीतर
मैं बदलता हूँ हर दिन हर पल
कश कुछ पीकर
तुम्हें कह दूँ
तो ये उलझन कितनी पुरानी है
ये जान पाना मुश्किल होगा
अगर मैं कह दूँ कि मुझे कुछ हासिल है
जो मुझे आता है सब पैदाइश है
जिसे ढूँढ रहे हैं सब
उसे पा लिया है भीतर
जिसे सब भूल रहे हैं
कमा लिया उसे लिख कर
ये कह दूँ
तो मेरी हरकतें देख उसे जान पाना
मुश्किल होगा
मेरी बेवक़ूफ़ियों से उसे आंक पाना
मुश्किल होगा
अगर मैं कह दूँ कोई ख़याल रखता है मेरा
जो इस दुनिया का नहीं
कोई नायाब हाथ है मेरे सिर पे
खुली आकाश में कहीं
किसी शराब का नशा है
शराब पीके तोड़ता हूँ
किसी पाप की सज़ा है
हर रात ये सब सोचता हूँ
अगर तुम्हें कह दूँ
तो तुम्हारे लिए ये सब मान पाना
बहुत मुश्किल होगा
अगर मैं कह दूँ कि मुझे कुछ हासिल है
जो मुझे आता है सब पैदाइश है
कैसे