Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Yaaram
Vishal Bhardwaj
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हम चीज़ हैं बड़े काम की यारम
हमें काम पे रख लो कभी यारम
हम चीज़ हैं बड़े काम की यारम
हो सूरज से पहले जगाएँगे
और अख़बार की सब सुर्ख़ियाँ हम गुनगुनाएँगे
पेश करेंगे गर्म चाय भी
कोई ख़बर आई ना पसंद तो एन्ड बदल देंगे
हो मुँह खुली जम्हाई पर हम बजाएँ चुटकियाँ
धूप न तुमको लगे खोल देंगे छतरियाँ
पीछे पीछे दिन भर घर दफ़्तर में ले के चलेंगे हम
तुम्हारी फाइलें तुम्हारी डायरी गाड़ी की चाबियाँ
तुम्हारी ऐनकें तुम्हारा लैपटॉप तुम्हारी कैप फ़ोन
और अपना दिल कँवारा दिल
प्यार में हारा बेचारा दिल
और अपना दिल कँवारा दिल
प्यार में हारा बेचारा दिल
तपतराप्त
तपतराप्त
ये कहने में कुछ रिस्क है यारम
नाराज़ न हो इश्क़ है यारम
हो रात सवेरे शाम या दोपहरी
बंद आँखों में ले के तुम्हें ऊँघा करेंगे हम
तकिये चादर महके रहते हैं
जो तुम गए तुम्हारी ख़ुशबू सूँघा करेंगे हम
हो ज़ुल्फ़ में फ़ँसी हुई खोल देंगे बालियाँ
कान खिंच जाए अगर खा लें मीठी गालियाँ
चूमते चलें पैरों के निशाँ कि उन पर और न पाँव पड़े
तुम्हारी धड़कनें तुम्हारा दिल सुने
तुम्हारी साँस में लगी कपकपी
हाँ गजरे बुनें जूही मोगरा
तो कभी दिल हमारा दिल
प्यार में हारा बेचारा दिल(बेचारा दिल)
कँवारा दिल कँवारा दिल(कँवारा दिल कँवारा दिल)
प्यार में हारा बेचारा दिल