Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Garaj Garaj
Pt. Ajoy Chakraborty
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
गरज-गरज आज मेघ
घनन-घनन छायो रे
दमक-दमक चमके बिजुरी
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो री
इस रुत के संग रंगी हरित रंग में धरा
सब बिहंग आज दंग देख रंग ये हरा
इस ऋतु में आज तू भी अंग-अंग रंग ले
तार की झंकार छेड़, संग में मृदंग ले
घुमण-घुमण काली घटा रौद्र रूप धर-धर के
धरती को रोम-रोम धड़के, धड़के, धड़के
गरज-गरज आज मेघ
घनन-घनन छायो रे
दमक-दमक चमके बिजुरी
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो री