Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Bajrangbali Aur Main
Narci, xzeus
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
प्रभु जी, मुझको भूल गए क्या?
प्रभु जी, मुझको भूल गए क्या?
लो दास की ख़बरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
प्रभु जी, मुझको भूल गए क्या?
प्रभु जी, मुझको भूल गए क्या?
लो दास की ख़बरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते...
प्रभु, तुमसे बातें तो है जारी
ये दुनिया तो कभी ना समझी मेरी भी लाचारी
बीती है उमर मेरी नाम लेके राम का
सुनो महावीर, मेरी दिल की पीड़ा भारी
दास ये अकेला, प्रभु, चलो हाथ थाम के
गिरते मेरे आँसू, सारे आपके ही सामने
जी लिया मैं काफ़ी, प्रभु, तेरे संसार में
ले जाओ ना, प्रभु, अब मुझको पास राम के
तुम ही तो वो सेतु हो, जो जुड़ा प्रभु राम से
प्रभु जैसे आपके, मैं भी डूबा राम में
काले इस काल में मौजूद प्रभु आप हो
मैं बिका नहीं औरों जैसा अभी किसी दाम में
दिल तोड़ा किसी का ना, ना तोड़ा है भरोसा
चाहे मेरा हृदय इस दुनिया ने है नोचा
आपसे छुपाऊँ क्या मैं, राम के दुलारे
एक-एक आँसू तेरा नाम लेके पोंछा
टूट चुका पुरा, है पड़ा फिर भी नूर तेरा
कभी-कभी लगता, जैसे पता बड़ा दूर तेरा
जहाँ मेरी ग़लती, मैंने मानी है, प्रभु
पर दिल तोड़ा औरों ने जो, उसमें क्या क़सूर मेरा?
न्याय देगा कौन मुझे, सिवा प्रभु आपके
आज भी लड़ाई मेरी, प्रभु, अपने-आप से
हँस के मैं क्या बातें करूँ, दो, प्रभु, भीड़ में
लोग सोचे झूठे, मेरे आँसू हैं संताप के
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते...
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
माना, मेरी साँसें कभी मौत से ना जीतेगी
काग़ज़ों पे साँसें नाम राम का ही खींचेगी
नाम लेके राम का है बीती ये उमर
और बची जो उमर, वो ऐसे ही को बीतेगी
मेरे महावीर, आप राम के क़रीब हो
राम यदि सागर हैं तो आप वहाँ द्वीप हो
बनूँ आप जैसा, ये औक़ात नहीं मेरी
फिर भी सोचूँ; आप जैसा मेरा भी नसीब हो
सीने में हैं मेरे पर लगता देता दिल दग़ा
दिल में मेरे काँटें हैं या काँटों पे ये दिल रखा
नाम भी कमा लिया है फिर भी मैं अकेला ही
लोकप्रिय हुआ पर लोगों में ना दिल लगा
राम में ही दिल जगा, राम ने ही दी जगह
मेरे महावीर, सुनो मेरे दिल की भी रज़ा
पैरों में ही दे दो स्थान, और ना मैं माँगूँ
दुनिया तेरी, प्रभु, बन चुकी मेरे लिए सज़ा
भला-बुरा मेरे लिए मैंने भी सुना है
औरों की कहानी में ये दिल बुरा बना है
बार-बार ऐसे ही ना याद करूँ त्रेता को
वेदना का भार दिल में लगता दोगुना है
न्याय देगा कौन मुझे, सिवा प्रभु आपके
आज भी लड़ाई मेरी, प्रभु, अपने आप से
हँस के मैं क्या बातें करूँ, दो, प्रभु, भीड़ में
लोग सोचे झूठे, मेरे आँसू हैं संताप के
मुझे कौन पूछता था तेरी बंदगी से पहले
मैं ख़ुद को ढूँढता था इस ज़िंदगी से
प्रभु जी, मुझको भूल गए क्या?
प्रभु जी, मुझको भूल गए क्या?
लो दास की ख़बरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते बीती रे उमरिया
"रामा-रामा" रटते-रटते...
हमारी माँ कहती थी, "बेटा, भगवान के घर देर है, अँधेर नहीं
तुम बागेश्वर हनुमान जी को पकड़े रहो, एक दिन आएगा"