Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Woh Jab Yaad Aaye
Lata Mangeshkar, Mohammed Rafi, Laxmikant - Pyarelal
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
वो जब याद आए, बहुत याद आए
वो जब याद आए, बहुत याद आए
ग़म-ए-ज़िंदगी के अँधेरे में हमने
चराग़-ए-मोहब्बत जलाए-बुझाए
वो जब याद आए, बहुत याद आए
आहटें जाग उठीं, रास्ते हँस दिए
थामकर दिल उठे हम किसी के लिए
कई बार ऐसा भी धोखा हुआ है
चले आ रहे हैं वो नज़रें झुकाए
वो जब याद आए, बहुत याद आए
वो जब याद आए, बहुत याद आए
ग़म-ए-ज़िंदगी के अँधेरे में हमने
चराग़-ए-मोहब्बत जलाए-बुझाए
वो जब याद आए, बहुत याद आए
दिल सुलगने लगा, अश्क बहने लगे
जाने क्या-क्या हमें लोग कहने लगे
मगर रोते-रोते हँसी आ गई है
ख़यालों में आ के वो जब मुस्कुराए
वो जब याद आए, बहुत याद आए
वो जुदा क्या हुए, ज़िंदगी खो गई
शम्मा जलती रही, रोशनी खो गई
बहुत कोशिशें की मगर दिल न बहला
कई साज़ छेड़े, कई गीत गाए
वो जब याद आए, बहुत याद आए
वो जब याद आए, बहुत याद आए