Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Munne Raja
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
कोयल बोले डाली से
डाली बोले माली से
बोलूँ? क्या बोली
तिल के फूल, तिली के दाने
मुन्ने राजा बड़े सयाने
सारी दुनिया देख ली
मुन्ने राजा...
हो, मुन्ने राजा, तुझसा कोई नहीं
सारी दुनिया देख ली
मुन्ने राजा, तुझसा कोई नहीं
तिल के फूल, तिली के दाने
मुन्ने राजा बड़े सयाने
तू मेरे मन का दर्पण
साथी है अकेलेपन का
जाने-अंजाने जोड़ लिया
तुझसे नाता जीवन का
अटकन-सटकन दही-चटोकन
अटकन-सटकन दही-चटोकन
नाच दिखा दे छूम-छना-छन
सारी दुनिया देख ली
मुन्ने राजा...
हो, मुन्ने राजा, तुझसा कोई नहीं
तिल के फूल, तिली के दाने
मुन्ने राजा बड़े सयाने
रूठ ना जाना तू मुझसे
दुनिया रूठे तो रूठे
यही मेल, यही खेल रहे
कभी साथ ना अपना छूटे
बल-बल जाऊँ मुन्ने राजा
बल-बल जाऊँ मुन्ने राजा
ठुम्मक-ठुम्मक चलके आजा
सारी दुनिया देख ली
मुन्ने राजा...
हो, मुन्ने राजा, तुझसा कोई नहीं
तिल के फूल, तिली के दाने
मुन्ने राजा बड़े सयाने
जान मेरी रहती है तुझमें
तू ही जान है मेरी
इक पल तुझे ना देखूँ
तो दुनिया हो जाए अँधेरी
तुझ बिन मेरा जीवन ऐसे
तुझ बिन मेरा जीवन ऐसे
बिन ख़ुशबू के फूल हो जैसे
सारी दुनिया देख ली
मुन्ने राजा...
हो, मुन्ने राजा, तुझसा कोई नहीं
तिल के फूल, तिली के दाने
मुन्ने राजा बड़े सयाने