Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ek Thi Ladki Meri Saheli
Asha Bhosle
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
एक थी लड़की मेरी सहेली
साथ पली और साथ थी खेली
फूलों जैसे गाल थे उसके
रेशम जैसे बाल थे उसके
हम उसको गुड़िया कहते थे
रंगो की पुड़िया कहते थे
सारे school की प्यारी थी वो
नन्ही राजकुमारी थी वो
एक दिन उसने भोलेपन से
पूछा ये पापा से जा के
"अब मैं खुश रहती हूँ जैसे
सदा ही क्या खुश रहूँगी ऐसे?"
पापा बोले, "मेरी बच्ची
बात बताऊँ तुझको सच्ची
कल की बात ना कोई जाने
कहते हैं ये सभी सयाने"
ये मत सोचो कल क्या होगा
जो भी होगा अच्छा होगा
ये मत सोचो कल क्या होगा
जो भी होगा अच्छा होगा
बचपन बीता, आई जवानी
लड़की बन गई रूप की रानी
College में इठलाती फिरती
बलखाती, लहराती फिरती
एक सुंदर, चंचल लड़के ने
छुप-छुप कर, चुपके-चुपके से
लड़की की तस्वीर बनाई
और ये कहकर उसे दिखाई
इस पर अपना नाम तो लिख दो
छोटा सा पैग़ाम तो लिख दो
लड़की पहले तो शरमाई
फिर मन ही मन में मुस्काई
एक दिन उसने भोलेपन से
पूछा ये अपने साजन से
"अब मैं खुश रहती हूँ जैसे
सदा ही क्या खुश रहूँगी ऐसे?"
उसने कहा कि, "मेरी रानी
इतनी बात है मैंने जानी
कल की बात ना कोई जाने
कहते हैं ये सभी सयाने"
ये मत सोचो कल क्या होगा
जो भी होगा अच्छा होगा
ये मत सोचो कल क्या होगा
जो भी होगा अच्छा होगा
ये मत सोचो कल क्या होगा
जो भी होगा अच्छा होगा