Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Har Ghadi-Title Track
Kunaal Dada
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हर घड़ी एक नया इम्तिहाँ ज़िन्दगी
चाहती है तू क्या? सच बता ज़िन्दगी
हो गई बेवजह क्यूँ खफ़ा ज़िन्दगी?
चाहती है तू क्या? सच बता ज़िन्दगी
दिल में १०० उलझने, है परेशाँ नज़र
हम समझ ना सके, है ये कैसा शहर?
रात को भी यहाँ रात सोती नहीं
दिन निकलता है, पर सुबह होती नहीं
हमको ले आयी तू ये कहाँ ज़िन्दगी
चाहती है तू क्या? सच बता ज़िन्दगी
हर घड़ी एक नया इम्तिहाँ ज़िन्दगी
चाहती है तू क्या? सच बता ज़िन्दगी
हम ने पाया है क्या और क्या खो दिया
सोचने आज बैठे तो दिल रो दिया
राह जिन जुगनुओं ने दिखाई हमें
याद उजालों में उनकी ना आयी हमें
हम से क्यूँ हो गई ये ख़ता ज़िन्दगी?
चाहती है तू क्या? सच बता ज़िन्दगी
हर घड़ी एक नया इम्तिहाँ ज़िन्दगी
चाहती है तू क्या? सच बता ज़िन्दगी
लक्ष्य क्या है तेरा, सिर्फ़ ये जान ले
जीतना है तुझे, दिल में ये ठान ले
बादलों पे तू अपने निशाँ छोड़ दे
आज तू इन हवाओं का रुख मोड़ दे
कल करेगा उड़ानों पे तेरी गुमाँ
ये खुला आसमाँ, ये खुला आसमाँ
ये खुला आसमाँ, ये खुला आसमाँ