Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Yaara O Yaara
Ravindra Jain
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
यारा, ओ, यारा
तुझ से मिला मुझे जीने का इशारा
तूने मेरी सहमी सी हस्ती को उभारा
सुन, मेरी जान तुझ पे क़ुरबान
मेरी हर साँस पर है तेरा एहसान
कैसे जाएगा उतारा?
साहिबा, ओ, साहिबा
तुझ सा नहीं कोई दुनिया में प्यारा
तू ही मेरी मंज़िल, तू ही सहारा
दिल के मेहमान, कहा मेरा मान
तेरे चले जाने से, जाने लगी जान
जल्दी आना तू दोबारा, साहिबा
पहन लिया मैंने तेरे प्यार का गहना
पहन लिया मैंने तेरे प्यार का गहना
मुश्किल है अब तेरे बिन रहना
नैनों से कह दे, दिन-रात ना बहना
नैनों से कह दे, दिन-रात ना बहना
प्रीत में पड़ता है बिरहा भी सहना
साहिबा, ओ, साहिबा
कल क्या होगा, कुछ ना बिचारा
सौंप दिया मैंने तुझे रूप ये कुँवारा
दिल के मेहमान, कहा मेरा मान
तेरे चले जाने से, जाने लगी जान
जल्दी आना तू दोबारा, साहिबा
लगे रहें पहरे, टूटीं ना ज़ंजीरें
लगे रहें पहरे, टूटीं ना ज़ंजीरें
कर-कर हारा मैं तो सब तदबीरें
ना जाने चाहत की कैसी हैं तक़दीरें
ना जाने चाहत की कैसी हैं तक़दीरें
बिछड़ती आईं सदा राँझों से हीरे
यारा, ओ, यारा
मैं सागर, तू नदिया की धारा
होके रहेगा मिलन हमारा
सुन, मेरी जान तुझ पे क़ुरबान
मेरी हर साँस पर है तेरा एहसान
कैसे जाएगा उतारा?
साहिबा, ओ, साहिबा
तुझ सा नहीं कोई दुनिया में प्यारा
तू ही मेरी मंज़िल, तू ही सहारा
दिल के मेहमान, कहा मेरा मान
तेरे चले जाने से, जाने लगी जान
जल्दी आना तू दोबारा
साहिबा (यारा)
साहिबा (यारा)