Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Bulleya (Paused)
Vishal-Shekhar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
कुछ रिश्तों का नमक ही दूरी होता है
ना मिलना भी बहुत ज़रूरी होता है
दम-दम, दम-दम
तू मेरा दम-दम, दम-दम
मेरा हर दम-दम, दम-दम
तू मेरा दम-दम, दम-दम
मेरा हर दम-दम, दम-दम
दम-दम, दम-दम, दम-दम
दम-दम, दम-दम, दम-दम
तू बात करे या ना मुझसे
चाहे आँखों का पैग़ाम ना ले
पर ये मत कहना, अरे, ओ, पगले
"मुझे देख ना तू, मेरा नाम ना ले"
तुझसे मेरा दीन-धरम है, मुझसे तेरी ख़ुदाई
तुझसे मेरा दीन-धरम है, मुझसे तेरी ख़ुदाई
तू बोले तो बन जाऊँ मैं, ਬੁੱਲ੍ਹੇ ਸ਼ਾਹ, सौदाई
मैं भी नाचूँ...
मैं भी नाचूँ, मनाऊँ ਸੋਹਣੇ यार को
चलूँ मैं तेरी राह, ਬੁੱਲ੍ਹੇਆ
मैं भी नाचूँ, रिझाऊँ ਸੋਹਣੇ यार को
करूँ ना परवाह, ਬੁੱਲ੍ਹੇਆ
मेरा हर दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम तू
मेरा महरम तू, मरहम तू
मेरा दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम तू
माना, अपना इश्क़ अधूरा
दिल ना इस पे शर्मिंदा है
पूरा होकर ख़तम हुआ सब
जो है आधा, वही ज़िंदा है
हो, बैठी रहती हैं उम्मीदें
तेरे घर की दहलीज़ों पे
जिसकी ना परवाज़ ख़तम हो
दिल ये मेरा वही परिंदा है
बख़्शे तू जो प्यार से मुझको तो हो मेरी रिहाई
बख़्शे तू जो प्यार से मुझको तो हो मेरी रिहाई
तू बोले तो बन जाऊँ मैं, ਬੁੱਲ੍ਹੇ ਸ਼ਾਹ, सौदाई
मैं भी नाचूँ...
मैं भी नाचूँ, मनाऊँ ਸੋਹਣੇ यार को
चलूँ मैं तेरी राह, ਬੁੱਲ੍ਹੇਆ
मैं भी नाचूँ, रिझाऊँ ਸੋਹਣੇ यार को
करूँ ना परवाह, ਬੁੱਲ੍ਹੇਆ
मेरा हर दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम तू
तू याद करे या ना मुझको
मेरे जीने में अंदाज़ तेरा
सर आँखों पर है तेरी नाराज़ी
मेरी हार में है कोई राज़ तेरा
शायद मेरी जान का सदक़ा माँगे तेरी जुदाई
शायद मेरी जान का सदक़ा माँगे तेरी जुदाई
तू बोले तो बन जाऊँ मैं, ਬੁੱਲ੍ਹੇ ਸ਼ਾਹ, सौदाई
मैं भी नाचूँ...
मैं भी नाचूँ, मनाऊँ ਸੋਹਣੇ यार को
चलूँ मैं तेरी राह, ਬੁੱਲ੍ਹੇਆ
मैं भी नाचूँ, रिझाऊँ ਸੋਹਣੇ यार को
करूँ ना परवाह, ਬੁੱਲ੍ਹੇਆ
मेरा हर दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम तू
मेरा महरम तू, मरहम तू
मेरा दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम-दम, हर दम तू
मेरा हर दम तू
कुछ रिश्तों का नमक ही दूरी होता है
ना मिलना भी बहुत ज़रूरी होता है