Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Aur Mujhe Laga
Hrishikesh Manik Kadam
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
कुछ ही दिन बीते थे अभी
कुछ ही दिन बीते थे अभी
और मुझे लगा मिले तुझसे ज़माना हो गया
आँख सी थी लगी मेरी अभी
और मुझे लगा मिलन फिर हमारा हो गया
उड़ी खुशबू सी थी हवा में अभी
और मुझे लगा यहाँ फिर से तेरा आना हो गया
कैसी वो आहट सी थी अभी
और मुझे लगा रोशन फ़िर मेरा आशियाना हो गया
बैठा था यूँ ही छाँव में अभी
बैठा था यूँ ही छाँव में अभी
और मुझे लगा तेरी ज़ुल्फ़ों का फ़िर से साया हो गया
गुमान उस एहसास का ऐसा है अभी
गुमान उस एहसास का ऐसा है अभी
और मुझे लगा बदन से लिपट कर तेरा साया चला गया
बहुत अकेला सा हो चला हूँ अभी
और मुझे लगा रफ़्तार-ए-ज़माना हो गया
खड़ा हूँ वहीं जहाँ से शुरू किया था हमने कभी
और मुझे लगा बस अब ये मेरा ठिकाना हो गया
तनहाई सी घिर आई है अभी
और मुझे लगा वीरान ये फ़िर से ज़माना हो गया
साँस अटकने से थी चली अभी
और मुझे लगा वक्त अब हमारा हो गया
कुछ ही दिन बीते थे अभी
और मुझे लगा मिले तुझसे ज़माना हो गया