Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Main To Arti Utaroon Re
Usha Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की
हो, मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की
मैं तो आरती उतारूँ रे...
(जय-जय संतोषी माता, जय-जय माँ)
(जय-जय संतोषी माता, जय-जय माँ)
(जय-जय संतोषी माता, जय-जय माँ)
(जय-जय संतोषी माता, जय-जय माँ)
बड़ी ममता है, बड़ा प्यार माँ की आँखों में
(माँ की आँखों में)
बड़ी करुणा, माया, दुलार माँ की आँखों में
(माँ की आँखों में)
क्यूँ ना देखूँ मैं बारम्बार माँ की आँखों में
क्यूँ ना देखूँ मैं बारम्बार माँ की आँखों में
दिखे हर घड़ी, दिखे हर घड़ी नया चमत्कार माँ की आँखों में
(माँ की आँखों में)
हो, नृत्य करूँ छूम-छूम, झम-झमा-झम, झूम-झूम
(नृत्य करूँ छूम-छूम, झम-झमा-झम, झूम-झूम)
हो, झाँकी निहारूँ रे
(ओ, बाँकी-बाँकी झाँकी निहारूँ रे)
मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की
मैं तो आरती उतारूँ रे...
(जय-जय संतोषी माता, जय-जय माँ)
(जय-जय संतोषी माता, जय-जय माँ)
(जय-जय संतोषी माता, जय-जय माँ)
(जय-जय संतोषी माता, जय-जय माँ)
सदा होती है जय-जय कार माँ के मंदिर में
(माँ के मंदिर में)
नित झाँझर की होए झन्कार माँ के मंदिर में
(माँ के मंदिर में)
सदा मंजीरे करते पुकार माँ के मंदिर में
सदा मंजीरे करते पुकार माँ के मंदिर में
वरदान के, वरदान के भरे हैं भंडार, माँ के मंदिर में
(माँ के मंदिर में)
हो, दीप धरूँ, धूप करूँ, प्रेम सहित भक्ति करूँ
(दीप धरूँ, धूप करूँ, प्रेम सहित भक्ति करूँ)
हो, जीवन सुधारूँ रे
(हो, प्यारा-प्यारा जीवन सुधारूँ रे)
मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की
मैं तो आरती उतारूँ रे...
जय-जय संतोषी माता, जय-जय माँ
जय-जय संतोषी माता, जय-जय माँ