Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Hai Kamaal
Shankar Mahadevan
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
प्यार जहाँ पर मिल जाता है, रिश्ता बन जाता है
अंजाने ही अंजाना सा अपना बन जाता है
नए रास्तों पर नई मंज़िलें हैं
नए लोग सारे, नई महफ़िलें हैं
जहाँ प्यार देकर मिले प्यार हमको
वहीं हमसफ़र, वहीं क़ाफ़िले हैं
है कमाल ऐसे ही चलना
है कमाल वक्त बदलना
है कमाल सुबह का होना
है कमाल रात का ढलना
लेकर चला है तुम्हें वक्त जहाँ
इस पल वहाँ तेरा सब है
करवट समय ने ली है आज अगर
इसका कोई मतलब है
तेरे हिस्से का है जो
तूने ही करना है वो
है कमाल राहों का मिलना
है कमाल मिल के चलना
है कमाल वक्त बदलना
तुमसे जुड़े हैं लाखों ख़्वाब नए
तुमसे जुड़ी हैं आशाएँ
रह के तूफ़ानों में ही तो तुमने
ढूँढी हैं सारी दिशाएँ
तेरा रिश्ता सबसे है
तेरा रिश्ता रब से है
है कमाल आँखों में रहना
है कमाल दिल में पलना
है कमाल वक्त बदलना
नए रास्तों पर नई मंज़िलें हैं
नए लोग सारे, नई महफ़िलें हैं
जहाँ प्यार देकर मिले प्यार हमको
वहीं हमसफ़र, वहीं क़ाफ़िले हैं
है कमाल ऐसे ही चलना
है कमाल वक्त बदलना
है कमाल सुबह का होना
है कमाल रात का ढलना