Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Chand Dekh Lena
Himesh Reshammiya
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
यादों के गहरे साए
जब पल-पल तुम्हें तड़पाएँगे
वो साथ गुज़ारे हर लम्हें
जब-जब दिल धड़काएँगे
तुम चाँद देख लेना
तुम्हें हम नज़र आएँगे
तुम चाँद देख लेना
तुम्हें हम नज़र आएँगे
तुम चाँद देख लेना
तुम्हें हम नज़र आएँगे
हम भी चाँदनी में तेरा
अक्स देख लेंगे, सनम
दूर रह के भी आँखों से
दूर ना रहेंगे हम
ये फ़ासलों के समुंदर
जब पल-पल तुम्हें तड़पाएँगे
ख़ामोश परिंदे रातों को
जब-जब दिल धड़काएँगे
तुम चाँद देख लेना
तुम्हें हम नज़र आएँगे
तुम चाँद देख लेना
तुम्हें हम नज़र आएँगे
जब दूर कहीं हम जाएँ
अफ़सोस कभी ना करना
चुपके से छत पे आना
और बाँहों में तुम हमको भरना
बाँहों में तुम हमको भरना
बाँहों में तुम हमको भरना
सन्नाटों में दरवाज़े
जब पल-पल तुम्हें तड़पाएँगे
सूने कमरों के अँधेरे
जब-जब दिल धड़काएँगे
तुम चाँद देख लेना
तुम्हें हम नज़र आएँगे
तुम चाँद देख लेना
तुम्हें हम नज़र आएँगे
ये साँसों वाले बंधन
हमें दूर ना कर पाएँगे
मीलों की दूरी एक पल में
तय करके ख़्वाबों में आएँगे
तय करके ख़्वाबों में आएँगे
तय करके ख़्वाबों में आएँगे
दीवानेपन के काँटे
जब पल-पल तुम्हें तड़पाएँगे
इस लंबी जुदाई के मौसम
जब-जब दिल धड़काएँगे
तुम चाँद देख लेना
तुम्हें हम नज़र आएँगे
तुम चाँद देख लेना
तुम्हें हम नज़र आएँगे