Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ab Charaghon Ka Koi Kaam Nahin
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
अब चराग़ों का कोई काम नहीं
अब चराग़ों का कोई काम नहीं
तेरे नैनों से रोशनी सी है
तेरे नैनों से रोशनी सी है
चंद्रमा निकले अब या ना निकले
चंद्रमा निकले अब या ना निकले
तेरे चेहरे से चाँदनी सी है
तेरे चेहरे से चाँदनी सी है
हुस्न-ए-कश्मीर, जादू-ए-बंगाल
हुस्न-ए-कश्मीर, जादू-ए-बंगाल
तू सरापा किसी शायर का ख़याल
तूने ज़र्रे को सितारा समझा
तूने ज़र्रे को सितारा समझा
ये है, साजन, तेरी नज़रों का कमाल
तेरी सूरत में जल्वागर लैला
तेरी सूरत में जल्वागर लैला
जान-ए-मन, तू ही सोहिनी सी है
तेरे नैनों से रोशनी सी है
एक ख़्वाहिश, एक ही अरमाँ
एक ख़्वाहिश, एक ही अरमाँ
रात-दिन बस तेरी पूजा करना
तेरे चरणों की बन रहूँ दासी
तेरे चरणों की बन रहूँ दासी
तेरे चरणों में ही जीना-मरना
मेरे सपनों की तू महारानी
मेरे सपनों की तू महारानी
तेरी सूरत में मोहिनी सी है
तेरे नैनों से रोशनी सी है
रात सपने में कुछ अजब देखा
शर्म आती है ये बताते हुए
(रुक क्यूँ गई? कहो ना)
एक सीपी में छुप गया मोती
जाने कब ओस में नहाते हुए
तूने ख़ुशियों से भर दिया आँगन
तूने ख़ुशियों से भर दिया आँगन
तेरी ये बात रागिनी सी है
तेरे नैनों से रोशनी सी है
हर जनम में रहेगा साथ तेरा
ऐ मेरी सीता, मेरी सावित्री
नाम तेरा मैं मंत्र कर लूँगा
गायत्री, गायत्री ही, गायत्री
तेरी बाँहों में जो ये दम निकले
तेरी बाँहों में जो ये दम निकले
मौत भी मेरी ज़िंदगी सी है
मौत भी मेरी ज़िंदगी सी है
चंद्रमा निकले अब या ना निकले
अब चराग़ों का कोई काम नहीं
तेरे चेहरे से चाँदनी सी है
तेरे नैनों से रोशनी सी है