Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Marenge To Wahin Jaakar
Vishal Bhardwaj
,
Sukhwinder Singh
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मरेंगे तो वहीं जाकर
जहाँ पर ज़िंदगी है
जहाँ पर ज़िंदगी है
मरेंगे तो वहीं जाकर जहाँ पर ज़िंदगी है
मरेंगे तो वहीं जाकर जहाँ पर ज़िंदगी है
यहाँ तो जिस्म लाकर plug लगाए थे
यहाँ तो जिस्म लाकर plug लगाए थे
मरेंगे तो वहीं जाकर जहाँ पर ज़िंदगी है
मरेंगे तो वहीं जाकर जहाँ पर ज़िंदगी है
मशीनें बंद होने लग गई थीं शहर की सारी
उन्हीं से हाथ-पाँव चलते रहते थे
वगरना ज़िंदगी तो गाँव ही में बो के आए थे
कटाई और बुआई सब वहीं तो थी
मरेंगे तो वहीं जाकर जहाँ पर ज़िंदगी है
मरेंगे तो वहीं जाकर जहाँ पर ज़िंदगी है
वो चौपालें, वो पंचायत
और गिले पिछली फ़सल के
नए शिकवे, शिकायत
वो बँटवारे चचेरे और ममेरे भाइयों वाले
सगाई, शादियाँ, खलियान और सूखे
भले हर बार अपना आसमाँ बरसे या ना बरसे
मुक़दमे सारे लड़ते थे वहीं पे ज़िंदगी के
मरेंगे तो वहीं जाकर जहाँ पर ज़िंदगी है
यहाँ तो जिस्म लाकर plug लगाए थे
यहाँ तो जिस्म लाकर plug लगाए थे
मरेंगे तो वहीं जाकर जहाँ पर ज़िंदगी है
मरेंगे तो वहीं जाकर जहाँ पर ज़िंदगी है