Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Raat Ke Hamsafar
Asha Bhosle \ Mohd Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
रात के हमसफ़र थक के घर को चले
झूमती आ रही है सुबह प्यार की
देख कर सामने रूप की रोशनी
फिर लुटी जा रही है सुबह प्यार की
सोने वालों को हँस कर जगाना भी है
रात के जागतों को सुलाना भी है
देती है जागने की सदा साथ ही
देती है जागने की सदा साथ ही
लोरियाँ गा रही है सुबह प्यार की
रात के हमसफ़र थक के घर को चले
झूमती आ रही है सुबह प्यार की
देख कर सामने रूप की रोशनी
फिर लुटी जा रही है सुबह प्यार की
रात ने प्यार के जाम भर कर दिए
आँखों-आँखों से जो मैंने-तुमने पिए
होश तो अब तलक जा के लौटे नहीं
होश तो अब तलक जा के लौटे नहीं
और क्या ला रही है सुबह प्यार की?
रात के हमसफ़र थक के घर को चले
झूमती आ रही है सुबह प्यार की
देख कर सामने रूप की रोशनी
फिर लुटी जा रही है सुबह प्यार की
क्या-क्या वादे हुए, किसने खाई क़सम
किस नई राह पर हमने रखे क़दम
छुप सका प्यार कब, हम छुपाएँ तो क्या?
छुप सका प्यार कब, हम छुपाएँ तो क्या?
सब समझ पा रही है सुबह प्यार की
रात के हमसफ़र थक के घर को चले
झूमती, आ-हा-हा, आ-हा-हा, प्यार की
Mmm-mmm-mmm, प्यार की
Mmm-mmm-mmm, प्यार की