Zindagi Se Yehi Gila Hai
Popularity · Low
Listen
YouTube
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
ज़िन्दगी से यही गिला है मुझे
ज़िन्दगी से यही गिला है मुझे
तू बहुत देर से मिला है मुझे
हमसफ़र चाहिये हूज़ूम नहीं
इक मुसाफ़िर भी काफ़िला है मुझे
तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल
हार जाने का हौसला है मुझे
लबकुशा* हूं तो इस यकीन के साथ
कत्ल होने का हौसला है मुझे
दिल धडकता नहीं सुलगता है
वो जो ख्वाहिश थी, आबला* है मुझे
कौन जाने कि चाहतों में फ़राज़
क्या गंवाया है क्या मिला है मुझे
लबकुशां = बोलने वाला
आबला = फफोला, छाला