Skip to content

Main Sunata Hoon Tujhe Ek Kahani

Ravi
Popularity · Low

Listen

YouTube

0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced

Lyrics

मैं सुनाता हूँ तुझे एक कहानी, सुन ले ओ, मेरे लाल, ज़रा मेरी ज़ुबानी सुन ले मेरे नन्हे, मेरे मुन्ने, मेरी औलाद है तू मैंने भगवान से जो की थी वो फ़रियाद है तू बाप हूँ तेरा, मगर तुझको खिला सकता नहीं दोनों हाथों से कभी तुझको उठा सकता नहीं तू अगर चाहे कि बन जाऊँ मैं तेरा घोड़ा जो ना बन पाऊँ तो दुख होगा तुझे भी थोड़ा लेकिन एक बात, मेरे बच्चे, तुझे याद रहे लेकिन एक बात, मेरे बच्चे, तुझे याद रहे दिल तेरी माँ का तेरे प्यार से आबाद रहे तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला बदक़िस्मत के घर में हुआ है पैदा क़िस्मतवाला तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला तेरे दो हाथों की ताक़त ही तक़दीर है तेरी तेरे दो हाथों की ताक़त ही तक़दीर है तेरी मेहनत जिसका नाम है, बेटा, वो जागीर है तेरी हर मुश्किल से लड़ सकता है दो-दो हाथों वाला तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला देख, किसी की रस्ते की दीवार कभी ना होना देख, किसी की रस्ते की दीवार कभी ना होना जब तक जागे तेरा पड़ोसी, तब तक तू ना सोना दर्द पराए का लेता है कोई नसीबों वाला तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला पाँव जहाँ तेरे पड़ जाएँ, फूल वहाँ खिल जाएँ पाँव जहाँ तेरे पड़ जाएँ, फूल वहाँ खिल जाएँ प्यार से तेरे बिछड़े दिल भी आपस में मिल जाएँ कहता है ये चाँद सा मुखड़ा, "तू है मोहब्बत वाला" तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला बदक़िस्मत के घर में हुआ है पैदा क़िस्मतवाला तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला तू होके बड़ा बन जाना अपनी माता का रखवाला