Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Humko Tumse Pyaar Hua
Harish Sagane
,
Soham Naik
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
शाम को देखा छत पर तुझको
जैसे रात में चाँद खिला
दो नज़रें कुछ उलझी ऐसे
तार से जैसे तार मिला
हाथ उठा कर रब से मैंने
तुझको दुआओं में माँगा
तुझको अपना ख़्वाब बना कर
साथ तेरे पहरों जागा
सुबह मिली तू बन के किरण
फिर से तेरा दीदार हुआ
दिल में जागा अपनापन
आँखों से इज़हार हुआ
फिर हम दोनों पास आए
चाहत का इक़रार हुआ
हमको तुमसे प्यार हुआ
तुमको हमसे प्यार हुआ
हर परछाई जिस्म है तेरा
धूप में खिलते रंग तेरे
तेरे बिना भी तेरी गली में
फिरता हूँ मैं संग तेरे
तू है ख़यालों का एक दरिया
तुझमें बहता जाऊँ मैं
बारिश सी तू बरसे मुझमें
तुझमें भीगा जाऊँ मैं
डूब के तुझमें जब उभरा
पहलू में तुझको पाया
मुझपे बादल सा बिखरा
तेरी ज़ुल्फ़ों का साया
तेरे गले से लग के मैं
रूह तलक गुलज़ार हुआ
हमको तुमसे प्यार हुआ
तुमको हमसे प्यार हुआ