Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Yeh Mumkin To Nahi
Sahir Ali Bagga
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ये मुमकिन तो नही जो दिल ने चाहा था वो मिल जाए
कोई उम्मीद टूटे तो क्या करें?
ये मुमकिन तो नही जो दिल ने चाहा था वो मिल जाए
कोई उम्मीद टूटे तो क्या करें?
जो देखें ख़्वाब आँखों ने हक़ीक़त वो ना बन पाए
जो क़िस्मत साथ ना दें तो क्या करें?
ये दिल जो रो रहा है तो कहीं से सब्र मिल जाए
हुए जो बद-गुमा हम तो क्या करें?
ये मुमकिन तो नही जो दिल ने चाहा था वो मिल जाए
कोई उम्मीद टूटे तो क्या करें?
जो दिल के पास रहते है वो दिल क्यूँ तोड़ जाते है?
वफ़ा के बदले क्यूँ वो बेवफ़ाई छोड़ जाते है?
कभी जो हमसफ़र थे, अब वही अंजान लगते हैं
मोहब्बतों के वो रिश्ते भी तो बेजान लगते हैं
खुशी के दर पे दस्तक दे रहे है हम मुसलसल हे
कहीं ना चैन पाए तो क्या करें?
किसी से हम नवाई का सिला ना हम को मिल पाए
हुए जो बद-गुमा हम तो क्या करें?
ये मुमकिन तो नही जो दिल ने चाहा था वो मिल जाए
कोई उम्मीद टूटे तो क्या करें?
किसी का साथ पाना भी कभी आसाँ नही होता
किसी के दूर जाने से ये दिल वीराँ नही होता
वजह कुछ और भी मिल जाती है दुनिया में जीने की
किसी के आस पे जीना भी तो आसाँ नही होता
नसीबों में ही ना लिखा हो तो वो कैसे मिल जाए?
खुदा भी रूठ जाए तो क्या करें?
ये दिल जो रो रहा है तो कहीं से सब्र मिल जाए
हुए जो बद-गुमा हम तो क्या करें?
ये मुमकिन तो नही जो दिल ने चाहा था वो मिल जाए
कोई उम्मीद टूटे तो क्या करें?