Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
O Duniya Ke Rakhwale, From ''Baiju Bawra''
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
भगवान, भगवान, भगवान
ओ, दुनिया के रखवाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
आस-निराश के दो रंगों से दुनिया तूने सजाई
नैया संग तूफ़ान बनाया, मिलन के साथ जुदाई
जा, देख लिया, हरजाई
ओ, लुट गई मेरे प्यार की नगरी
अब तो नीर बहा ले (भगवान)
अब तो नीर बहा ले (भगवान)
ओ, अब तो नीर बहा ले
ओ, दुनिया के रखवाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
आग बनी सावन की बरखा, फूल बने अंगारे
नागन बन गई रात सुहानी, पत्थर बन गए तारे
सब टूट चुके हैं सहारे
ओ, जीवन अपना वापस ले-ले
जीवन देने वाले
ओ, दुनिया के रखवाले
चाँद को ढूँढे पागल सूरज, शाम को ढूँढे सँवेरा
मैं भी ढूँढूँ उस प्रीतम को, हो ना सका जो मेरा
भगवान, भला हो तेरा
ओ, क़िस्मत फूटी, आस ना टूटी
पाँव में पड़ गए छाले
ओ, दुनिया के रखवाले
आ गया, मेरा शागिर्द आ गया
कहाँ से आ गया बावरा?
कोई दीवाना मालूम होता है
क्या कानून नहीं मालूम यहाँ का?
अरे, कोई रोको इसे
ठहर जाओ, बरखुरदार, ठहर जाओ
महल उदास और गलियाँ सूनी, चुप-चुप हैं दीवारें
दिल क्या उजड़ा, दुनिया उजड़ी, रूठ गई हैं बहारें
हम जीवन कैसे गुज़ारे?
ओ, मंदिर गिरता, फिर बन जाता
दिल को कौन सँभाले?
ओ, दुनिया के रखवाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
सुन दर्द भरे मेरे नाले
ओ, दुनिया के रखवाले
रखवाले, रखवाले, रखवाले