Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ye Toh Sach Hai Ke Bhagwan
Hariharan, Milind & Santosh
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ये तो सच है कि भगवान है
है मगर फ़िर भी अंजान है
ये तो सच है कि भगवान है
है मगर फ़िर भी अंजान है
घरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है
ये तो सच है कि भगवान है
जन्मदाता है जो, नाम जिनसे मिला
थाम कर जिनकी उँगली है बचपन चला
कांधे पर बैठ के जिनके देखा जहां
ज्ञान जिनसे मिला, क्या बुरा? क्या भला?
इतने उपकार हैं क्या कहें?
ये बाताना ना आसान है
घरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है
ये तो सच है कि भगवान है
जन्म देती है जो, माँ जिसे जग कहे
अपनी संतान में प्रांण जिसके रहे
लोरियाँ होंठों पर, सपने बुनती नज़र
नींद जो वार दे, हँस के हर दुःख सहे
ममता के रूप में है प्रभु
आपसे पाया वरदान है
घरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है
ये तो सच है कि भगवान है
आपके ख़्वाब हम, आज होकर जवाँ
उस परम शक्ति से करते हैं प्रार्थना
इनकी छाया रहे, रहती दुनिया तलक़
एक पल रह सकें, हम ना जिनके बिना
आप दोनों सलामत रहें
सबके दिल में ये अरमान है
घरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है
ये तो सच है कि भगवान है
है मगर फ़िर भी अंजान है
घरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है