Darte Ho
Popularity · Low
Listen
YouTube
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
ज़िंदगी से डरते हो
ज़िंदगी से डरते हो
ज़िंदगी से डरते हो
ज़िंदगी से डरते हो
ज़िंदगी तो तुम भी हो
ज़िंदगी तो तुम भी हो
ज़िंदगी तो हम भी हैं
आदमी से डरते हो
आदमी से डरते हो
आदमी तो तुम भी हो
आदमी तो तुम भी हो
आदमी तो हम भी हैं
तुम अभी से डरते हो
आदमी ज़बाँ भी है, आदमी बयाँ भी है
आदमी ज़बाँ भी है, आदमी बयाँ भी है
हर्फ़ और मअनी के रिश्ता-हा-ए-आहन से आदमी है वाबस्ता
आदमी के दामन, हां
आदमी के दामन से ज़िंदगी है वाबस्ता
इससे तुम, नहीं डरते हो
इससे तुम, नहीं डरते हो
"अन-कही" से डरते हो
जो अभी नहीं आई
उस घड़ी की आमद की
आगही से डरते हो
तुम अभी से डरते हो!
पहले भी तो गुज़रे हैं
पहले भी तो गुज़रे हैं
दौर ना-रसाई के "बे-रिया" ख़ुदाई के
फिर भी ये समझते हो
पहले भी तो गुज़रे हैं
दौर ना-रसाई के, "बे-रिया" ख़ुदाई के
फिर भी ये समझते हो
फिर भी ये समझते हो
हेच आरज़ू-मंदी
ये शब-ए-ज़बाँ-बंदी
है रह-ए-ख़ुदा-वंदी
तुम यही समझते हो
तुम मगर ये क्या जानो
लब अगर नहीं हिलते
हाथ जाग उठते हैं
हाथ बोल उठते हैं
सुब्ह की अज़ाँ बन कर
रौशनी से डरते हो
रौशनी तो तुम भी हो
रौशनी तो हम भी हैं
तुम अभी से डरते हो
राह-ए-शौक़ में जैसे राह-रौ का ख़ूँ लपके
इक नया जुनूँ लपके
राह-ए-शौक़ में जैसे राह-रौ का ख़ूँ लपके
इक नया जुनूँ लपके
आदमी छलक उट्ठे
आदमी हँसे देखो
शहर फिर बसे देखो
तुम अभी से डरते हो
तुम अभी से डरते हो!
तुम अभी से डरते हो
तुम अभी से डरते हो!