Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Raat Kali Ek Khwab Men Aai
Song, Kishore Kumar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
रात कली एक ख़्वाब में आई और गले का हार हुई

सुब्ह को जब हम नींद से जागे, आँख तुम्हीं से चार हुई

चाहे कहो इसे मेरी मोहब्बत, चाहे हँसी में उड़ा दो
ये क्या हुआ मुझे, मुझको ख़बर नहीं, हो सके, तुम्हीं बता दो

तुमने क़दम तो रखा ज़मीं पर, सीने में क्यूँ झंकार हुई?
रात कली एक ख़्वाब में आई और गले का हार हुई
आँखों में काजल और लटों में काली घटा का बसेरा
साँवली सूरत, मोहनी मूरत, सावन रुत का सवेरा

जब से ये मुखड़ा दिल में खिला है, दुनिया मेरी गुलज़ार हुई
रात कली एक ख़्वाब में आई और गले का हार हुई
यूँ तो हसीनों के, माह-जबीनों के होते हैं रोज़ नज़ारे
पर उन्हें देख के देखा है जब तुम्हें, तुम लगे और भी प्यारे

बाँहों में ले लूँ, ऐसी तमन्ना एक नहीं, कई बार हुई