Ruk Jaa O Dil Deewane
Popularity · Low
Listen
YouTube
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
रुक जा, ओ, दिल दीवाने, पूछूँ तो मैं ज़रा
लड़की है या है जादू? ख़ुशबू है या नशा?
हा, रुक जा, ओ, दिल दीवाने, पूछूँ तो मैं ज़रा
अरे, लड़की है या है जादू? ख़ुशबू है या नशा?
पास वो आए तो छू के मैं देखूँ ज़रा
रुक जा, ओ, दिल दीवाने, पूछूँ तो मैं ज़रा
देखे वो इधर हँस के बेख़बर
थाम के दिल हम खड़े हैं
गुमसुम सी नज़र उसकी है, मगर
होंठों पे शिकवे बड़े हैं
बात बन जाए तो मैं बात छेड़ूँ ज़रा
रुक जा, ओ, दिल दीवाने, पूछूँ तो मैं ज़रा
Haha! लड़की है या है जादू? ख़ुशबू है या नशा?
शरमा वो गई, घबरा वो गई
मैंने जो उसको पुकारा
ये दिल ले लिया, उसने कर दिया
आँखों ही आँखों में इशारा
जान भी जाए तो ग़म ना करूँ मैं ज़रा
रुक जा, ओ, दिल दीवाने, पूछूँ तो मैं ज़रा
Hey, लड़की है या है जादू? ख़ुशबू है या नशा?
महफ़िल में हसीन तू ही तो नहीं
रूठी तू किस लिए अकेली?
जिस पे यूँ फ़िदा ये दिल हो गया
वो तो है तेरी एक सहेली
मान वो जाए तो बाँहों में ले लूँ ज़रा
रुक जा, ओ, दिल दीवाने, पूछूँ तो मैं ज़रा
अरे, लड़की है या है जादू? ख़ुशबू है या नशा?
पास वो आए तो छू के मैं देखूँ ज़रा
ला-ला-ला-ला-ला-ला-ला
ला-ला-ला-ला-ला-ला
ला-ला-ला-ला-ला-ला-ला
ला-ला-ला-ला-ला-ला