Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Suno Seeta Ki Kahani Ke Wo Mahlo Ki Rani, From ''Biraj Bahu''
Mohammed Rafi
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
सुनो सीता की कहानी
कि वो महलों की रानी
छोड़ घर-बार गयी वनवास
किसी ने कदर ना जानी
(सुनो सीता की कहानी)
(कि वो महलों की रानी)
(छोड़ घर-बार गयी वनवास)
(किसी ने कदर ना जानी)
डगर-डगर भटके वनवासिन
पग-पग ठोकर खाए
भूखी प्यासी फिरे वो बन में, मन में पीर छुपाए
पड़ गए छाले पावँ में, दो नैन कमल मुरझाए
(राम, सिया राम, जय-जय राम, सिया राम)
(राम, सिया राम, जय-जय राम, सिया राम)
पड़ गए छाले पावँ में, दो नैन कमल मुरझाए
(नैन कमल मुरझाए)
कैसे सुने कथा ये कोई?
कैसे कोई सुनाए?
राम, सिया राम, सिया राम, सिया राम
(राम, सिया राम, सिया राम, सिया राम)
कैसे सुने कथा ये कोई
कैसे कोई सुनाए?
छलक पड़े नैनन की गगरी
छम-छम बरसे पानी, रे
छम-छम बरसे पानी
सुनो सीता की कहानी
कि वो महलों की रानी
छोड़ घर-बार गयी वनवास
किसी ने कदर ना जानी
देखो दुनिया वालो
सीता सती की प्रीत महान
(सती सीता की प्रीत महान)
जिसने दिया वनवास
उसी के ही करती गुणगान
(उसी के ही करती गुणगान)
कहे प्रभु से, कुछ माँँगू तो माँगू ये वरदान
(राम, सिया राम, जय-जय राम, सिया राम)
(राम, सिया राम, जय-जय राम, सिया राम)
कहे प्रभु से कुछ माँगू तो माँँगू ये वरदान
(माँगू ये वरदान)
"अपने पति के चरनों में ही निकलें मेरे प्रान"
राम, सिया राम, सिया राम, सिया राम
अपने पति के चरणों में ही (राम, सिया राम, सिया राम)
निकले मेरे प्रान (सिया राम, सिया राम)
राम, सिया राम, सिया राम, सिया राम
अपने पति के चरनों में ही (राम, सिया राम, सिया राम)
निकले मेरे प्रान...