Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Gudiya Chidiya Chand Chakori
Pamela Chopra
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मैं रात-भर सो नहीं सका
लड़की का नाम बोल, मेरे पास time नहीं है, यार
ठहरो Micky, romance की बात कर रहा है, बटाटा, कांदा नहीं बेच रहा है
हाँ, नाम क्या है? (Geeta)
रहती कहाँ है? (पता नहीं)
फिर कब मिलने वाले हो? (पता नहीं)
अरे, तो बात कैसे बढ़ेगी? (ओफ़)
अबे, उल्लू की दुम, नाम पूछ के चला आया
कहाँ रहती है, क्या करती है, पता-ठिकाना, माँ-बाप का नाम, कुछ भी नहीं मालूम?
अरे, भाई साहब, romance में माँ-बाप ज़रूर आता हैं
शादी के पहले आते हों या बाद में, उल्लू के पट्ठे, आते ज़रूर हैं, क्यूँ? (Huh)
मुझे उसके बारे में सिर्फ इतना मालूम है कि उसका नाम Geeta है (अच्छा)
तो आप ऐसा कीजिए के चाय के साथ दो Anacin भी खाइए और घर जाके सो जाइए
अरे, Micky, ऐसे क्यूँ बोलते है?
तुम्हें इश्क़ हुआ था तब दिन-रात मेरे घर के चक्कर मारा करते थे
Uh, उसी चक्कर में तो घनचक्कर हो गया हूँ
अच्छा, मैं चलता हूँ, मेरे पास time नहीं है, हाँ, best of luck
वो, वो school teacher है
गुड़िया-चिड़िया, चाँद-चकोरी
हाथी-घोड़ा, दूध-कटोरी
अटकल-बटकल, खेल-तमाशा
बचपन, जैसे सपनों की डोरी
गुड़िया-चिड़िया, चाँद-चकोरी
हाथी-घोड़ा, दूध-कटोरी
अटकल-बटकल, खेल-तमाशा
बचपन, जैसे सपनों की डोरी
गुड़िया-चिड़िया चाँद-चकोरी
लुक-छुप, लुक-छुप परियाँ आएँ
मीठे-मीठे गीत सुनाए
लुक-छुप, लुक-छुप परियाँ आएँ
मीठे-मीठे गीत सुनाए
परियाँ कैसी होती हैं, दीदी?
मैं बतलाऊँ दीदी जैसी
Hahahaha, नहीं मेरे तारों, तुम सब जैसी
गुड़िया-चिड़िया, चाँद-चकोरी
हाथी-घोड़ा, दूध-कटोरी
अटकल-बटकल, खेल-तमाशा
बचपन, जैसे सपनों की डोरी
गुड़िया-चिड़िया चाँद-चकोरी
गुलशन-गुलशन रुत मतवाली
बचपन बगिया-फूलों वाली
गुलशन-गुलशन रुत मतवाली
बचपन बगिया-फूलों वाली
फूलों का राजा कौन है, दीदी?
मैं बतलाऊँ अपनी दीदी
चल दीवानी, अपनी दीदी है रानी, अच्छा!
गुड़िया-चिड़िया, चाँद-चकोरी
हाथी-घोड़ा, दूध-कटोरी
अटकल-बटकल, खेल-तमाशा
बचपन, जैसे सपनों की डोरी
गुड़िया-चिड़िया चाँद-चकोरी
उड़ते-उड़ते तितली बोली
"आओ खेलें आँख-मिचोली"
उड़ते-उड़ते तितली बोली
"आओ खेलें आँख-मिचोली"
दीदी, तितली के रंग कितने?
दीदी के आँचल में जितने
Hahahaha, ना मुन्नी, तेरे सपने जितने
गुड़िया-चिड़िया, चाँद-चकोरी
हाथी-घोड़ा, दूध-कटोरी
अटकल-बटकल, खेल-तमाशा
बचपन, जैसे सपनों की डोरी