Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Bairi Birhaa
Amit Trivedi
,
Varsha Singh Dhanoa
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
I go hard, I go far, far
I'm a star, never die
I go hard, I go far, far
I'm a star, never die
हाय, सही ना जाए ये बिरहा, हाय, सही ना जाए
आठों पहर तड़पाए ये बिरहा, आठों पहर तड़पाए
राम, सही ना जाए ये बिरहा, राम, सही ना जाए
आठों पहर तड़पाए ये बिरहा, आठों पहर तड़पाए
क्यूँ पिया ना अब तक आए?
संदेसा दो भिजवाए
सावन तो बीतो जाए
क्यूँ पिया ना अब तक आए?
ना अब तक आए
बैरी बिरहा
(सुन, सजनी, सजनी री, बिरहा में हो ना बावरी)
(सुन, सजनी, सजनी री)
(सुन, सजनी, सजनी री, बिरहा में हो ना बावरी)
(सुन, सजनी, सजनी री)
I'm a star, never die
छाए घटा जो घनघोर तो जियरा याद करे तोरी
काहे ना पूछे, चितचोर बलमवा, एक तू मोरी?
बिरहा में भीगे-भीगे नैन ना सूखे, खेलें अजब होरी
जियरा में लेके घूमे क्यूँ, सजन, तू? कह भी दे थोड़ी
माना जुदाई ये ज़ुल्म है, मैं भी ना जानूँ ये क्यूँ है
कह ना सकूँगा मैं, रह ना सकूँगा, मोहब्बत में मुझको ये इल्म है
मेरे अलग हैं इरादें, कर भी दूँ जो कल के वादे
ना आए निभाना, है मैंने ये जाना, रहने ही देता हूँ आधे
होता तो है दर्द हल्का, पर मैं मुसाफ़िर हूँ पल का
दर्द-ए-जुदाई ये, सारी तबाही ये, ना है मेरा plan कल का
तन्हाई में अपनी जलता, गिरने से पहले सँभलता
हर-पल बदलता रहूँ, बस मैं चलता रहूँ, मैं मुसाफ़िर दो पल का
मन मोरा मुरझाए, सजनवा, मन मोरा मुरझाए
बिरहा में झुलसाए, सजनवा, बिरहा में झुलसाए
राम, सही ना जाए ये बिरहा, राम, सही ना जाए
आठों पहर तड़पाए ये बिरहा, आठों पहर तड़पाए
क्यूँ पिया ना अब तक आए?
संदेसा दो भिजवाए
सावन तो बीतो जाए
पिया ना अब तक आए
ना अब तक आए
(सुन, सजनी, सजनी री, बिरहा में हो ना बावरी) बैरी बिरहा
(सुन, सजनी, सजनी री) बैरी बिरहा
(सुन, सजनी, सजनी री, बिरहा में हो ना बावरी) बैरी बिरहा
(सुन, सजनी, सजनी री) बैरी बिरहा