Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Bade Badai Na Karen
Jaspal Singh
,
Hemlata
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
बड़े बड़ाई ना करे, बड़े ना बोले बोल।
रहिमन हीरा कब कहे, लाख टका मेरो मोल॥
रहीमा लाख टका मेरो मोल॥
जो बढ़िन को लघु कहे, नहीं रहीम घट जाए।
गिरधर मुरलीधर कहे, कछु दुःख मानत नहीं॥
रहीमा कछु दुःख मानत नहीं॥
ज्ञानी से कहिए कहा, कहत कबीर लज्जाय।
अंधे आगे नाचते, कला अकारत जाए॥
कबीरा कला अकारत जाए॥
ऐसी बानी बोलिए, मन का आपा खोय।
औरन को सीतल करे, आपहु सीतल होय॥
कबीरा आपहु सीतल होय॥
रात गवाई सोय के, दिवस गवायो खाय।
हीरा जन्म अमोल सा, कौड़ी बदले जाए॥
कबीरा कौड़ी बदले जाए॥
तुलसी भरोसे राम के, निर्भय होके सोय।
अनहोनी होनी नहीं, होनी हो सो होय॥
रे तुलसी होनी हो सो होय॥
मेरी भव बाधा हरो, राधा नागर सोय।
जा तन की झाँईं परै, स्यामु हरित-दुति होइ॥
बिहारी स्यामु हरित-दुति होइइ॥
दुख में सुमिरन सब करे, सुख में करे ना कोय।
जो सुख में सुमिरन करे, तो दुख काहे को होय॥
कबीरा दुख काहे को होय॥
आवत ही हरसे नहीं, नैनन नहीं सनेह।
तुलसी तहा न जाइये, चाहे कंचन बरसे मेह॥
तुलसी कंचन बरसे मेह॥
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलिया कोय।
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा ना कोय॥
कबीरा मुझसे बुरा ना कोय॥
रहीमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।
टूटे से फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ पर जाय॥
रहीमा जुड़े गाँठ पड़ जाए॥
बिगड़ी बात बने नहीं, लाख करौ किन कोय।
रहीमन बिगड़े दूध तो, मथै ना माखन होय॥
रहीमा मथै ना माखन होय॥