Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Voice Of Anek
Sunidhi Chauhan
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
Listen all
Everybody
India
Yeah, yeah
मेरे कई नाम हैं, मेरी कई भाषा
माशे में मैं तोला हूँ, तोले में मैं माशा
बूँदें जितनी दरिया में है उतनी मेरी आशा
मैंने dictionary से काट दी निराशा
मेरी सारी नदियों का बहता पानी एक है
मुझमें १०० किरदार हैं पर कहानी एक है
मेरे कई चेहरे हैं, एक में अनेक मैं
देख मुझे ग़ौर से, अनेक में हूँ एक मैं
मैंने अब जो ठाना है, करके वो दिखाना है
दिल में मेरे India है, दुनिया को बताना है
लड़ना है मुझको हिंदुस्तान के लिए
अपनी जान के लिए, पहचान के लिए, स्वाभिमान के लिए
माथे पे जो लगा उस निशान के लिए
क्योंकि... (yeah!)
(Listen up) India, India, India (hey)
India, जाँ मेरी India
(Listen up) India, India, India (hey)
है पहचान मेरी India
(Listen up) India, India, India (hey)
India, जाँ मेरी India
(Listen up) India, India, India (hey)
है पहचान मेरी India
लड़ना है, लड़ना है, कह दिया ना लड़ना है लड़ना है
जहाँ तक भी रस्ता है मुझे आगे बढ़ना है
लड़ना है, लड़ना है, जीत के अकड़ना है
दौड़ के मैं भाग के साथ चलूँ आग के
ये जो मुझमे आग है यही मेरा राग है
हौसला है जीत का, जीत है जुनून में
गंगा की लहरों का जोश मेरे ख़ून में
आँखें थोड़ी नम हैं लेकिन पूरा दम है
साज़ पहाड़ों का खुला है किवाड़ों का
गाँव में, बाज़ार में, चर्चा में, तू हार में
गली, चौबारे में, शहरों की दीवार में
बड़े, बड़े, बड़े, बड़े, बड़े इश्तिहार में
मेरा photo आएगा कल के अख़बार में
बड़े, बड़े, बड़े, ब-बड़े इश्तिहार में
मेरा photo आएगा कल के अख़बार में
क्योंकि... (yeah!)
(Listen up) India, India, India (hey)
India, जाँ मेरी India
(Listen up) India, India, India (hey)
है पहचान मेरी India
(Listen up) India, India, India (hey)
India, जाँ मेरी India
(Listen up) India, India, India (hey)
है पहचान मेरी India
तुलसी मैं, कबीर मैं, नानक हूँ मैं, मीर मैं
गौतम, महावीर मैं, बुल्ले शाह, फ़क़ीर मैं
जलती अँगियारी मैं, दबी चिंगारी मैं
मंदिर का दीया मैं, मस्जिद की दुआ मैं
पूजा मैं, नमाज़ मैं, शंख मैं, अज़ान मैं
अल्लाह की हूँ खोज मैं, ईश्वर का हूँ ज्ञान मैं
जिसमे है संसार सारा, ऐसा हूँ जहान मैं
ओ, संतों की मैं वाणी हूँ, सूफ़ी का बयाँ मैं
पूरी हूँ ज़मीं मैं, पूरा आसमाँ मैं
संतों की मैं वाणी हूँ (वाणी हूँ), सूफ़ी का बयाँ मैं (बयाँ मैं)
पूरी हूँ ज़मीं मैं (ज़मीं मैं), पूरा आसमाँ मैं (आसमाँ मैं)
मुझको कोई काटे ना, मुझको कोई बाँटे ना
मुझको कोई काटे ना, मुझको कोई बाँटे ना
Church की मुराद मैं, मन्नत गुरूद्वारे की
घूमती मैं चाक पे, मिट्टी हूँ कुम्हारे की
जैसा मुझको होना है, जैसा मुझको बनना है
जैसा मैंने चाहा है, जैसा मुझको करना है
वैसे मुझे करने से, वैसे मुझको बनने से कोई रोक, हाँ, रोक...
रोक नहीं सकता, कोई टोक नहीं सकता
क्योंकि... (yeah!)
(Listen up) India, India, India (hey)
India, जाँ मेरी India (everybody)
(Listen up) India, India, India (hey)
है पहचान मेरी India
(Listen up) जीतेगा कौन? (हिंदुस्तान)
जीतेगा कौन? (हिंदुस्तान)
(Listen up) जीतेगा कौन? (हिंदुस्तान)
है पहचान मेरी India (हिंदुस्तान)
(Listen up) India, India, India (hey)
India, जाँ मेरी India
(Listen up) India, India, India (hey)
है पहचान मेरी India
(Listen up) India, India, India (hey)
India, जाँ मेरी India
(Listen up) India, India, India (hey)
है पहचान मेरी India
(Listen up)