Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Taare Zameen Par
Shankar Mahadevan, Dominique, Vivieanne Pocha
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
देखो इन्हें, ये हैं ओस की बूँदें
पत्तों की गोद में आसमाँ से कूदें
अंगड़ाई लें फिर करवट बदल कर
नाज़ुक से मोती, हँस दें फिसल कर
खो ना जाएँ ये
तारे ज़मीं पर
ये तो हैं सर्दी में धूप की किरणें
उतरें जो आँगन को सुनहरा सा करने
मन के अँधेरों को रौशन सा कर दें
ठिठुरती हथेली की रंगत बदल दें
खो ना जाएँ ये
तारे ज़मीं पर
जैसे आँखों की डिबिया में निंदिया
और निंदिया में मीठा सा सपना
और सपने में मिल जाए फ़रिश्ता सा कोई
जैसे रंगों-भरी पिचकारी
जैसे तितलियाँ फूलों की क्यारी
जैसे बिना मतलब का प्यारा रिश्ता हो कोई
ये तो आशा की लहर है
ये तो उम्मीद की सहर है
ख़ुशियों की नहर है
खो ना जाएँ ये
तारे ज़मीं पर
देखो, रातों के सीने पे ये तो
झिलमिल किसी लौ से उगे हैं
ये तो अम्बिया की ख़ुशबू है, बाग़ों से बह चले
जैसे काँच में चूड़ी के टुकड़े
जैसे खिले-खिले फूलों के मुखड़े
जैसे बंसी कोई बजाए पेड़ों के तले
ये तो झोंके हैं पवन के
हैं ये घुँघरू जीवन के
ये तो सुर हैं चमन के
खो ना जाएँ ये
तारे ज़मीं पर
मोहल्ले की रौनक़ गलियाँ हैं जैसे
खिलने की ज़िद पर कलियाँ हैं जैसे
मुट्ठी में मौसम की जैसे हवाएँ
ये हैं बुज़ुर्गों के दिल की दुआएँ
खो ना जाएँ ये
तारे ज़मीं पर
तारे ज़मीं पर
कभी बातें जैसे दादी-नानी
कभी छलके जैसे मम-मम पानी
कभी बन जाए भोले सवालों की झड़ी (खो ना जाएँ ये)
सन्नाटे में हँसी के जैसे
सूने होंठों पे ख़ुशी के जैसे
ये तो नूर हैं, बरसे 'गर तेरी क़िस्मत हो बड़ी (खो ना जाएँ ये)
जैसे झील में लहराए चंदा
जैसे भीड़ में अपने का कंधा
जैसे मन-मौजी नदिया झाग उड़ाए, कुछ कहे (खो ना जाएँ, खो ना जाएँ ये)
जैसे मीठी, मीठी, मीठी सी झपकी
जैसे प्यार में धीमी सी थपकी (खो ना जाएँ)
जैसे कानों में सरगम हर-दम बजती ही रहे
जैसे बरखा उड़ाती है बुँदिया (ओ)
खो ना जाएँ
खो ना जाएँ
खो ना जाएँ
खो ना जाएँ ये
खो ना जाएँ ये
खो ना जाएँ ये