Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Le le Dard Paraya
Hemant Kumar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ले-ले दर्द पराया...
ले-ले दर्द पराया, कर दे दूर ग़म का साया
तेरी ख़ुशी तुझ को मिल ही जाएगी
ले-ले दर्द पराया, कर दे दूर ग़म का साया
तेरी ख़ुशी तुझ को मिल ही जाएगी
ख़ुशी और को दे के तू ले-ले ग़म
तेरी हार भी जीत से कुछ ना कम
ख़ुशी और को दे के तू ले-ले ग़म
तेरी हार भी जीत से कुछ ना कम
जीत से कुछ ना कम
जो किसी के काम आया, जिसने रोतों को हँसाया
उसकी कश्ती भी किनारे लग ही जाएगी
ले-ले दर्द पराया, कर दे दूर ग़म का साया
तेरी ख़ुशी तुझ को मिल ही जाएगी
जिया अपनी ख़ातिर तो वो क्या जिया?
किया ख़ुद को ख़ुशहाल तो क्या किया?
जिया अपनी ख़ातिर तो वो क्या जिया?
किया ख़ुद को ख़ुशहाल तो क्या किया?
तो क्या किया?
तू बहार बन जा, सारी दुनिया पे छा
मुरझाई कली भी खिल ही जाएगी
ले-ले दर्द पराया, कर दे दूर ग़म का साया
तेरी ख़ुशी तुझ को मिल ही जाएगी
तू दुनिया में अपना निशाँ छोड़ जा
रहे याद वो दास्ताँ छोड़ जा
तू दुनिया में अपना निशाँ छोड़ जा
रहे याद वो दास्ताँ छोड़ जा
दास्ताँ छोड़ जा
जो हो ज़िंदगी से हारा, बन जा उसका सहारा
तेरी मंज़िल भी तुझे मिल ही जाएगी
ले-ले दर्द पराया, कर दे दूर ग़म का साया
तेरी ख़ुशी तुझ को मिल ही जाएगी