Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Tum Ho Toh (Movie: Saiyaara)
Vishal Mishra
,
Raj Shekhar
,
Hansika Pareek
Popularity · Very high
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
इन हाथों में जब से है
आया ये हाथ तुम्हारा
जैसे दरिया की हलचल को
मिल जाए कोई किनारा
तुम्हारे संग आवारगी भी
आवारगी भी देती है जैसे सुकूँ
तुम्हारे संग हर एक लम्हा
हर एक लम्हा यादें नयी मैं बुनूँ
तुम हो तो सुबह नई है, तुम हो तो शामें हसीं हैं
एक दुनिया सपनों सी है, तुम हो तो इस पे यक़ीं है
तुम हो तो सब अच्छा है, तुम हो तो वक़्त थमा है
तुम हो तो ये लम्हा है, तुम हो तो इस में सदा है
तुम हो तो इस लम्हे में सदा है
तुम मिले इन दर्दों में राहत बन के
तुम मिले इक सूफ़ी की चाहत बन के
मैं क्या कहूँ, कोई लफ़्ज़ ही क़ाबिल नहीं है
पर मुझ को इतना है पता
तुम्हारी इन आँखों से सारे
आँखों से सारे ले लूँ अँधेरे तेरे
मेरी जाँ, अभी बाँटेंगे मिल के
बाँटेंगे मिल के सारे सवेरे मेरे
तुम हो तो धूप है मद्धम, तुम हो तो छाँव है हर-दम
तुम हो तो हक़ में हैं मेरे आते-जाते ये मौसम
तुम हो तो सब अच्छा है, तुम हो तो वक़्त थमा है
तुम हो तो ये लम्हा है, तुम हो तो इस में सदा है
हम ना जानें, ऐसे हम कब हँसे थे
हम ऐसे ही बेसबब जी रहे थे
मेरी ये दुआएँ सुन ली किसी ने
लगता है, सच में ख़ुदा है
ऐसे तो कोई भी मिलता कहाँ है
जैसे मुझ को तू मिला
तुम्हारे संग जो भी मिला है
अब एक पल भी खोना नहीं है मुझे
तुम्हारे संग रातों में जग के
देखूँ तुम्हें बस, सोना नहीं है मुझे
तुम हो तो सब अच्छा है, तुम हो तो वक़्त थमा है
तुम हो तो ये लम्हा है, हाँ, इस में ही तो सदा है
तुम हो तो
जो तुम हो तो, जो तुम हो तो
तुम हो तो तुम ही तुम हो