Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Badi Pyari Kahani Hai
Mohammed Rafi
,
Lata Mangeshkar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
बड़ी प्यारी कहानी है मोहब्बत की कहानी भी
जहाँ वालों, मोहब्बत आग भी है और पानी भी
बड़ी प्यारी कहानी है मोहब्बत की कहानी भी
कहीं लब पर तराने हैं, कहीं होंठों पे आहें हैं
कहीं लब पर तराने हैं, कहीं होंठों पे आहें हैं
कहीं ख़ंजर गले पर है, कहीं गर्दन में बाँहें हैं
कहीं गर्दन में बाँहें हैं
मोहब्बत मौत भी है और मोहब्बत ज़िंदगानी भी
मोहब्बत मौत भी है और मोहब्बत ज़िंदगानी भी
जहाँ वालों, मोहब्बत आग भी है और पानी भी
किसी को पाके कोई...
हो, किसी को पाके कोई मीठे-मीठे गीत गाता है
किसी को खोके कोई...
हो, किसी को खोके कोई रात-दिन आँसू बहाता है
कोई आँसू बहाता है
मोहब्बत मुस्कराहट भी है, अश्कों की रवानी भी
मोहब्बत मुस्कराहट भी है, अश्कों की रवानी भी
जहाँ वालों, मोहब्बत आग भी है और पानी भी
कहीं होती हैं बातें चाँद-सितारों से मस्ती में
कहीं होती हैं बातें चाँद-सितारों से मस्ती में
अँधेरा ही अँधेरा है किसी के दिल की बस्ती में
किसी के दिल की बस्ती में
मोहब्बत एक बेरंगी रुत है, सूनी भी, सुहानी भी
मोहब्बत एक बेरंगी रुत है, सूनी भी, सुहानी भी
जहाँ वालों, मोहब्बत आग भी है और पानी भी
बड़ी प्यारी कहानी है मोहब्बत की कहानी भी