Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Mil Jaate Hain
Anu Malik
,
Alka Yagnik
,
Kumar Sanu
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
मिल जाते हैं जो प्यार में
मर के भी वो बिछड़ते नहीं
मिल जाते हैं जो प्यार में
मर के भी वो बिछड़ते नहीं
हम उन्हें भूल सकते नहीं
वो हमें भूल सकते नहीं
ओ, मिल जाते हैं जो प्यार में
मर के भी वो बिछड़ते नहीं
कौन सी चाँदनी रात में?
क्या हुआ किस मुलाक़ात में?
याद आती है जब भी कोई
बात बस बात ही बात में
जैसे रोते हैं दिल टूट के
जैसे रोते हैं दिल टूट के
ऐसे सावन बरसते नहीं
हो, मिल जाते हैं जो प्यार में
मर के भी वो बिछड़ते नहीं
ग़म की नज़रों पे छाया हुआ
दर्द हँसते नज़ारों का हैं
दिल के बाहर है पतझड़
मगर दिल में मौसम बहारों का है
उनकी यादों के ये फूल तो
उनकी यादों के ये फूल तो
टूट कर भी बिखरते नहीं
ओ, मिल जाते हैं जो प्यार में
मर के भी वो बिछड़ते नहीं
हम को ले जाएगी अब कहाँ
प्यार की ये गली, क्या पता
भूल से हम यहाँ आ गए
वापसी का नहीं रास्ता
इसलिए बचके चलते हैं लोग
इसलिए बचके चलते हैं लोग
इस गली से गुज़रते नहीं
हो, मिल जाते हैं जो प्यार में
मर के भी वो बिछड़ते नहीं
किस तरफ़ किस को आवाज़ दे?
कौन जाने कहाँ रह गया
रात ग़म की गुज़रती गई
ये अँधेरा यहाँ रह गया
हम जहाँ हैं वहाँ आज-कल
हम जहाँ हैं वहाँ आज-कल
चाँद-सूरज निकलते नहीं
मिल जाते हैं जो प्यार में
मर के भी वो बिछड़ते नहीं
हम उन्हें भूल सकते नहीं
वो हमें भूल सकते नहीं
ओ, मिल जाते हैं जो प्यार में
मर के भी वो बिछड़ते नहीं