Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Maine Ek Khwab Dekha
Shankar Mahadevan
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
ओ, मैंने एक ख़्वाब देखा है
मैंने एक ख़्वाब देखा है
शहर की सबसे ऊँची building के पीछे से
एक नया सूरज निकला है
ओ, शहर की सबसे ऊँची building के पीछे से
एक नया सूरज निकला है
ऐसा उजाला है के जैसे सोना पिघल रहा है
किरणों की बारिश में सारा मंज़र बदल रहा है
मैंने एक ख़्वाब देखा है
ओ, प्यारे-प्यारे घर हैं, उजले हैं रस्ते
बच्चे निकले हैं लेकर कँधों पर बस्ते
दूर कहीं घंटी बजती है
आने वाली दुनिया की आशा सजती है
भोली-भाली आँखों में सपने पलते हैं
बच्चे तेज़ क़दम चलतें हैं
मैंने एक ख़्वाब देखा है
मैंने एक ख़्वाब देखा है
सागर और दरियाओं में है गहरा नीला पानी
सागर और दरियाओं में है गहरा नीला पानी
फ़िज़ा में कोई ज़हर नहीं है, धुआँ नहीं है
ओ, चेहरे धुले-धुले हैं, जिनपर लिखी हुई है...
चेहरे धुले-धुले हैं, जिनपर लिखी हुई है प्रेम कहानी
मैंने एक ख़्वाब देखा है
सरहद-सरहद लोग गले मिलने निकले हैं
अपने हाथों से बंदूकें फेंक रहे हैं
सरहद-सरहद लोग गले मिलने निकले हैं
अपने हाथों से बंदूकें फेंक रहे हैं
प्रेम तराने गूँज रहे हैं चारों दिशा में
प्यार की बातें जैसी घुली है नर्म हवा में
मैंने एक ख़्वाब देखा है
मैंने एक ख़्वाब देखा है
मैंने एक ख़्वाब देखा है