Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Apne Aap Raton Mein
Lata Mangeshkar
Popularity · Moderate
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
अपने आप रातों में चिलमनें सरकती हैं
चौंकते हैं दरवाज़े, सीढ़ियाँ धड़कती हैं
अपने आप, अपने आप...
एक अजनबी आहट आ रही है कम-कम सी
जैसे दिल के पर्दों पर गिर रही हो शबनम सी
बिन किसी की याद आए दिल के तार हिलते हैं
बिन किसी के खनकाए चूड़ियाँ खनकती हैं
अपने आप, अपने आप...
कोई पहले दिन जैसे घर किसी के जाता हो
जैसे ख़ुद मुसाफ़िर को रास्ता बुलाता हो
पाँव जाने किस जानिब बे-उठाए उठते हैं
और छम-छमा-छम-छम पायलें झनकती हैं
अपने आप, अपने आप रातों में...
जाने कौन बालों में उँगलियाँ पिरोता है
खेलता है पानी से, तन-बदन भिगोता है
जाने किस के हाथों से गागरें छलकती हैं
जाने किस की बाँहों से बिजलियाँ लपकती हैं
अपने आप...
अपने आप रातों में चिलमनें सरकती हैं
चौंकते हैं दरवाज़े, सीढ़ियाँ धड़कती हैं
अपने आप, अपने आप...