Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Haaye Re Haaye Tera Ghunghta
Dhongee
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
हाय रे हाय तेरा घुँघटा
हाय रे हाय तेरा घुँघटा
नींद चुराए तेरा घुँघटा
नींद चुराए तेरा घुँघटा
हे चाँद घटा से निकले
चाँद घटा से निकले
कोई उठाए तेरा घुँघटा
हाय रे हाय तेरा घुँघटा
हाय हाय हाय हाय!
हाय रे हाय मेरा घुँघटा
दिल धड़काए मेरा घुँघटा
हो लाज से मैं मर जाऊँ रे
लाज से मैं मर जाऊँ रे
जो तू उठाए मेरा घुँघटा
हाय रे हाय मेरा घुँघटा
बस एक ये घूँघट है क्या
ऐसे हों परदे हज़ार
होना हो तो हो जाता है
होता है ऐसा ये प्यार
हो रहने भी दो, जाने भी दो
इसकी ज़रूरत नहीं
देते हैं दिल जो प्यार में
तकते वो सूरज नहीं
काहे हटाए मेरा घुँघटा?
काहे हटाए मेरा घुँघटा?
लाज से मैं मर जाऊँ रे
जो तू हटाए मेरा घुँघटा
हाय रे हाय मेरा घुँघटा
जब भी ज़रा आँचल मेरा
सर से सरकने लगा
तेरी कसम सीने में दम
मेरा अटकने लगा
फिर किस तरह हम-तुम मिलें
कैसे मुलाकात हो?
मदहोश मैं, खामोश तू
कैसे कोई बात हो?
बीच में आए तेरा घुँघटा
बीच में आए तेरा घुँघटा
हे चाँद घटा से निकले
कोई उठाए तेरा घुँघटा
हाय रे हाय तेरा घुँघटा
मैं कौन हूँ, तू कौन है
सब याद है न मुझे
जब ये नशा छा जाएगा
फिर कुछ न कहना मुझे
हे जब प्यार का जादू पिया
मुझपे भी चल जाएगा
हो जाऊँगी बेचैन मैं
मुँह से निकल जाएगा
मोहे न भाये मोरा घुँघटा
मोहे न भाये मोरा घुँघटा
हो लाज से मैं मर जाऊँ रे
लाज से मैं मर जाऊँ रे
जो तू उठाए मेरा घुँघटा (टा)
हाय रे हाय मेरा घुँघटा