Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Naraaz
Dino James
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
Listen
YouTube
1
2
3
0:00 / 0:00
Loading YouTube player...
Lyrics offset
Synced
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
वो मुझसे बात कर रही है, ये बात बहुत है
पर रात ढलने से पहले रात बहुत है
मैंने तोड़ा उसका दिल, वो मुझसे रूठ के गई है
फ़िर भी मुझे आ रही है साँस, बहुत है
मुझे मिल जाए एक chance, बहुत है
कहने को नाम बहुत है
जिसको कभी भी सुरूर ही ना चढ़ा हो
उसके लिए एक जाम बहुत है
Star बन गया, तेरा सितारा ना बना
बहता रहा, तेरा किनारा ना बना
तेरे दिल में क्या है, तूने कभी बोला नहीं
मेरे दिल में क्या है, मुझे कभी भी बताना ना पड़ा
पहले दो महीने करी पूरी आशिक़ी
माहौल कभी वो दोबारा ना बना
दुनिया देखी मैं बहुत
पर तेरी जैसी प्यारी बंदी से कभी पाला ना पड़ा
जज़्बातों पे पकड़ तेरी बेजोड़ है
आँखें नम और होंठों पे हँसी है तेरे
तू मुझको छोड़ दे तो चैन से मरूँगा शायद
तेरी वफ़ा बस की नहीं है मेरे
जहाँ से वापस कहीं भी ना जा सके तू
उस मोड़ पे लाके तुझे छोड़ा मैंने
टूटने ना दिया मेरा दिल तूने एक बारी
एक दिल तेरा कितनी बारी तोड़ा मैंनै
मैं तो हारा सा लापता
क्या मिलेगी रिहाई क्या कभी?
Mmm, ये इशारा था क्या तेरा?
नाराज़ तू, जायज़ नहीं
भाई, it's funny, कैसे change हो गए आपस में सारे रिश्ते
It's true, sometimes I miss her but I'm maintaining distance
दिल रखा सँभाल तेरा, मेरा कर दिया misplace
बातें इतनी बाक़ी हैं कि कम पड़ जाएँगे mixtapes
I'm just smiling hard, क्यूँकि रोते कहाँ हैं मर्द
ऐसा क्या तू देख रहा है, it's just a fucking burn
पता नहीं क्या खोज रहा हूँ, it's never ending search
I don't do on the rocks, क्यूँकि अंदर से हूँ बर्फ
पाने से पहले ही सब खो देने का है डर
जिसे चाहा वो मिलेगा नहीं, है सर पे मेरे क़र्ज़
थोड़ा और मुझे तोड़, लिखूँ ख़तम हो ये verse
सारी ग़लतियाँ सुधारूँ पर clock होती नहीं reverse
हालांकि पत्ते तो सही थे पर, रानी, तू गई
अब मेरे सारे बिख़रे हैं ताश
साथ Ikka और Badshah, नसीब मेरे साथ
हाँ, फ़िर भी मैं हारा हूँ ये हाथ
जो भी तेरा था, you took it all और मुझे बोला, "ले सँभाल"
पीछे छोड़े क्यूँ तूने ये scars?
Baby, तू तो मेरा part था, टूटा मेरा ख़्वाब जहाँ
खोले तूने तेरे सारे cards
शिकायतें ख़ुद से, तुमसे आज भी मोहब्बत है
अब उसे ना है मोहलत, चाहे कितनी दौलत-शौहरत है
जब तेरे साथ था तो दूर जाने का मन
दूर है तो हर दिल लगने लगा मुझे दोज़ख़ है
टूटा हुआ था जब, तूने आके जोड़ा
तेरा प्यार, वो दुलार, सबकुछ भूल क्यूँ गया था मैं
कैसा ये प्यार, जब ये मिले तब ना क़दर
जब ना हो तब तलाशूँ, ढूँढ क्या रहा था मैं
आत्मा से पूछ, कितना miss करता हूँ
आँखें नम, तेरी photo जब भी kiss करता हूँ
ढूँढूँ पैरों के निशान, अब उसका ना पता
उसे कैसे मैं बताऊँ, कितना इश्क़ करता हूँ
रोए हम भी, पर उनसे हम मुँह मोड़ कर रोए
एक प्यारी सी लड़की का दिल तोड़ कर रोए
सामने उनके तस्वीर के टुकड़े कितने किए
उन्हीं टुकड़ों को बाद में हम जोड़-जोड़ कर रोए
मैं तो हारा सा लापता, क्या मिलेगी रिहाई क्या कभी?
उन्हीं टुकड़ों को बाद में हम जोड़-जोड़ कर रोए
ये इशारा था क्या तेरा? नाराज़ तू, जायज़ नहीं
एक प्यारी सी लड़की का दिल तोड़ कर रोए
मैं तो हारा सा लापता
क्या मिलेगी रिहाई क्या कभी?
Mmm, ये इशारा था क्या तेरा?
नाराज़ तू, जायज़ नहीं