Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Avadh Mein Laute Hai Shri Ram
Sonu Nigam, Shreyas Puranik, Ashutosh Agnihotri
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
(राम-राम, जय-जय श्री राम)
(राम-राम, जय-जय श्री राम)
(राम-राम, जय-जय श्री राम)
(राम-राम, जय-जय श्री राम)
लंबा था वनवास राम का, लेकिन ये विश्वास राम का
सच की, तप की जय होती है
धैर्य-तपा मन ही मोती है, आती हैं बाधाएँ, आएँ
जितना रोकें और डराएँ
जिसने व्रत संकल्प लिया है, आँधी में भी जला दीया है
जग कर दूर करे अँधियारा, हर छल, हर षड्यंत्र है हारा
अच्छा, सच्चाई जीते कि
घर-घर दीप जले हर शाम, मनाओ दीवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम, मनाओ दीवाली
बने हैं सबके बिगड़े काम, मनाओ दीवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम, मनाओ दीवाली
(राम-राम, जय-जय श्री राम)
(राम-राम, जय-जय श्री राम)
(राम-राम, जय-जय श्री राम)
(राम-राम, जय-जय श्री राम)
वन-वन घूम देश को बाँधा
दीन-दुखी को देकर काँधा
तप से शठ अभिमान मिटा कर
सीता को सम्मान दिला कर
जमी शिला को शाप मुक्त कर
कितने पत्थर प्राण युक्त कर
सेतु बाँध कर, लक्ष्य साध कर
युद्ध जीत कर, पाप नाश कर
हो, पूरा करके वचन पिता का
लहरा करके विजय-पतका
वापस आए अपनी नगरी
सजा है पूरा रघुवर धाम, मनाओ दीवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम, मनाओ दीवाली
बने हैं सबके बिगड़े काम, मनाओ दीवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम, मनाओ दीवाली
खेवट की भी नौका तारी
शबरी की जूठन स्वीकारी
जो जिसका है उसे दिला कर
शिव में मिलकर बन रामेश्वर
आज हृदय आनंद भरा है
पुलकित अंबर और धरा है
दशों दिशाएँ सुर में गाती
स्वागत में आतुर हर्षाती
बाँहें खोल खड़ी हैं माएँ
आंजनेय भी साथ हैं आएँ
प्रभु का ऐसा हो अभिषेक कि
उनका राज रहे अविराम, मनाओ दीवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम, मनाओ दीवाली
बने हैं सबके बिगड़े काम, मनाओ दीवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम, मनाओ दीवाली
(राम-राम, जय-जय श्री राम)
(राम-राम, जय-जय श्री राम)
(राम-राम, जय-जय श्री राम) जय राम
(राम-राम, जय-जय श्री राम) श्री राम
(राम-राम, जय-जय श्री राम) जय राम
(राम-राम, जय-जय श्री राम) श्री राम
(राम-राम, जय-जय श्री राम) जय राम
(राम-राम, जय-जय श्री राम) श्री राम