Jab Naam Tera Pyaar Se
Popularity · Low
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
जब नाम तेरा प्यार से लिखती हैं ऊँगलियाँ
जब नाम तेरा प्यार से लिखती हैं ऊँगलियाँ
मेरी तरफ़ ज़माने की उठती हैं ऊँगलियाँ
जब नाम तेरा प्यार से लिखती हैं ऊँगलियाँ
दामन सनम का हाथ में आया था एक पल
दामन सनम का हाथ में आया था एक पल
दिन रात उस ही पल से महकती हैं ऊँगलियाँ
जब नाम तेरा प्यार से लिखती हैं ऊँगलियाँ
जिस दिन से दूर हो गए, उस दिन से ही सनम
जिस दिन से दूर हो गए, उस दिन से ही सनम
बस दिन तुम्हारे आने के गिनती हैं ऊँगलियाँ
जब नाम तेरा प्यार से लिखती हैं ऊँगलियाँ
पत्थर तराश कर न बना ताज इक नया
पत्थर तराश कर न बना ताज इक नया
फ़नकार की जहान में कटती हैं ऊँगलियाँ
जब नाम तेरा प्यार से लिखती हैं ऊँगलियाँ
मेरी तरफ़ ज़माने की उठती हैं ऊँगलियाँ
जब नाम तेरा प्यार से लिखती हैं ऊँगलियाँ