Skip to content
Lyric
Dive
Public playlists
My playlists
Search
Sign in
Ek Radha Ek Meera
Jahnvi Shrimankar
Popularity · Low
+
🇮🇳 Hindi · Original
0
0
YouTube
Searching YouTube...
Lyrics
Original
Translation
Bilingual
श्री कृष्ण राधावर गोकुलेश
गोपाल गोवर्धन नाथ विष्णो
जिह्वे पिबस्वामृतमेतदेव
गोविंद दामोदर माधवेति
गोविंद दामोदर माधवेति
गोविंद दामोदर माधवेति
राधा ने मधुबन में ढूँढा, मीरा ने मन में पाया
राधा जिसे खो बैठी वो गोविंद मीरा हाथ बिकाया
एक मुरली, एक पायल
एक पगली, एक घायल
अंतर क्या दोनों की प्रीत में बोलो
अंतर क्या दोनों की प्रीत में बोलो
एक सूरत लुभानी, एक मूरत लुभानी
एक सूरत लुभानी, एक मूरत लुभानी
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, राधा के मनमोहन
सा गा मा पा धा, पा धा मा पा रे मा गा
गा रे सा नि धा रे
रे गा मा गा मा पा मा पा धा पा धा सा नि सा रे
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, राधा के मनमोहन
राधा नित शृंगार करे और मीरा बन गई जोगन
एक रानी, एक दासी, दोनों हरि प्रेम की प्यासी
अंतर क्या दोनों की तृप्ति में बोलो
अंतर क्या दोनों की तृप्ति में बोलो
एक जीत ना मानी, एक हार ना मानी
एक जीत ना मानी, एक हार ना मानी
एक राधा, एक मीरा, दोनों ने श्याम को चाहा
अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो
अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो
एक प्रेम दीवानी, एक दरस दीवानी
एक प्रेम दीवानी, एक दरस दीवानी
एक प्रेम दीवानी, एक दरस दीवानी